
राहुल गांधी का OBC दांव, बीजेपी के बहाने लालू-नीतीश-अखिलेश पर निशाने
AajTak
ओबीसी वोट कभी कांग्रेस के नहीं रहे हैं. पर जिस तरह राहुल गांधी लगातार ओबीसी वोट पर फोकस किए हुए हैं उससे यही लगता है कि इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा. अब देखना यह है कि कांग्रेस की इस नई राजनीति का असर बीजेपी पर पड़ेगा या इंडिया गठबंधन के साथियों पर?
ब्राह्मणों और दलित-मुसलमानों की पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस ओबीसी पार्टी की पहचान बनाने के लिए मचल रही है.राहुल गांधी कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे हैं जिसमें उन्हें ओबीसी का हितैषी बनने की वजह मिलती हो.महिला आरक्षण पर लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने ओबीसी कैटेगरी के लिए अलग से सीट देने की डिमांड की ही, जातिगत जनगणना की डिमांड भी वे लगातार कर रहे हैं.
सवाल यह है कि क्या ओबीसी कॉडर वाली पार्टियों को छोड़कर पिछड़ी जाति के वोट कांग्रेस में शिफ्ट होंगे.सवाल यह भी है क्या ओबीसी कल्याण के नाम पर बनी पार्टियों के मुखिया यह बर्दाश्त कर सकेंगे कि उनकी जगह कांग्रेस या राहुल गांधी इन लोगों को नेता बन जाएं. अगर इंडिया गठबंधन के तहत पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो भी क्या तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव और मायावती जैसे नेताओं को ये बर्दाश्त होगा कि उनका कोर वोटर किसी और के झंडे के नीचे चला गया.
मंडल के बाद की राजनीति में कांग्रेस हुई कमजोर
आजादी के बाद की राजनीति में कभी कांग्रेस पिछड़े वर्ग की पार्टी नहीं रही. मंडल कमीशन की रिपोर्ट के लागू होने के पहले तक दरअसल देश में दो ही वर्ग था सामान्य और अनुसूचित . देश में जब गैरकांग्रेसी सरकार में मोरार जी देसाई पीएम बने तो उन्होंने 1979 में समाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग या मंडल आयोग का गठन किया . बीपी मंडल की अध्यक्षता वाले आयोग ने 1980 में ही अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी. 1980 में इंदिरा गांधी सरकार और 1984 से 1989 तक राजीव गांधी सरकार ने इस आयोग की रिपोर्ट की सुधि नहीं ली. 1989 में वीपी सिंह के नेतृत्व में बनी गैर कांग्रेसी सरकार ने इस रिपोर्ट को लागू किया और पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की.
मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, लालू यादव , नीतीश कुमार , शरद यादव जैसे पिछड़ी जाति के नेताओं का वर्चस्व बढ़ता गया. इस दौर में बीजेपी ने तो बनियों की पार्टी से पिछड़ों की पार्टी बनने में देर नहीं कि पर कांग्रेस ब्राह्मणों की पार्टी बनी रही. उसका हश्र हुआ कि पार्टी उत्तर प्रदेश और बिहार से साफ हो गई.
यूपीए सरकार बनने तक कांग्रेस को पिछड़े वोटों का अंदाजा लग चुका था. नींद से जागी कांग्रेस नीत मनमोहन सिंह सरकार ने आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसी उच्च शिक्षण संस्थाओं में ओबीसी को पहली बार शैक्षणिक आरक्षण दिया. लेकिन, कांग्रेस इसे कभी भुना नहीं सकी.हो सकता है कि राहुल गांधी उस गलती को सुधारने के लिए ऐसा कर रहे हों. पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यू जैसी पार्टियों के रहते कांग्रेस कैसे पिछड़ों का नेतृत्व छीन सकेगी?

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





