
'राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए', UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान
AajTak
केशव प्रसाद केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आगरा में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे थे. इस दौरान राहुल के अमेरिका दौरे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल को आगरा अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही. इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को गुंडों का सरदार बताया.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. केशव प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए.
केशव प्रसाद केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आगरा में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे थे. इस दौरान राहुल के अमेरिका दौरे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल को आगरा अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही. इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को गुंडों का सरदार बताया.
अखिलेश पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, गुंडों, अपराधियों और माफियाओं का कैसे सपा से पूरी तरह से जुड़ाव हो जाए, लोगों को कैसे परेशान किया जाए. इसके लिए काम किया जा रहा. सपा का कैडर मतलब गुंडों- माफियाओं और अपराधियों का कैडर. सपा गुंडों, अपराधियों और माफियाओं की पार्टी है. इसके सरदार अखिलेश यादव हैं. उनकी मानसिकता ये है कि कैसे राज्य में गुंडागर्दी बढ़े. लेकिन हम इसे बढ़ने नहीं देंगे. गुंडागर्दी करने वालों, जमीन पर कब्जा करने वालों और दंगा फैलाने वालों की जगह जेल में है.
यूपी में 80 सीटें जीतेंगे
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हम इस बार 2014 का आंकड़ा पार करेंगे. 2014 में हम यूपी में 73 सांसद जीते थे. 2024 में पूरे 80 सांसद जीतेंगे. उन्होंने कहा कि देश की जनता इस संकल्प के साथ खड़ी है कि पीएम मोदी 2019 से भी बड़े बहुमत की सरकार बनाएं और देश को विश्व गुरु बनाएं. उन्होंने कहा कि यूपी में नगर निगम चुनाव में हम 17 में 17 सीटें जीते हैं. ऐसे ही लोकसभा चुनाव में हम जीतेंगे. राज्य में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











