
राहुल गांधी का चीन प्रेम: 45 मिनट में 34 बार लिया नाम, बताया भारत से 10 साल आगे
AajTak
लोकसभा में राहुल गांधी ने 45 मिनट के भाषण में 34 बार चीन का नाम लिया. उन्होंने चीन को भारत से 10 साल आगे बताया और कहा कि भारत सिर्फ एक बाजार बन गया है. राहुल ने मेक इन इंडिया को नाकाम बताया और कहा कि चीन वस्तुएं बनाता है, भारत सिर्फ इस्तेमाल करता है. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी आरोप लगाए और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में पांच महीने में वोटरों की संख्या 70 लाख बढ़ गई, जो संदेहास्पद है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












