
राहुल के लंदन वाले बयान पर संसद में उबाल... कांग्रेस बोली- फिर पीएम मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए
AajTak
राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर सियासी घमासान जारी है. संसद से लेकर संसद के बाहर तक, भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी पर हमलावर है. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 10 मिनट भी नहीं चल सकी. वहीं राज्यसभा में भी विपक्ष ने बीजेपी पर पीएम मोदी के विदेशी दौरों के दौरान की गई टिप्पणियों को आधार बनाकर काउंटर अटैक किया.
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है. बजट सत्र के दूसरे चरण की दो दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. सोमवार से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर संसद में उबाल है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसद के भीतर और संसद के बाहर, राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है.
विपक्षी कांग्रेस ने भी अब बीजेपी पर पलटवार किया है. कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए सरकार को, सत्ताधारी दल को घेरा. कांग्रेस सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए. दरअसल, राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे जब दोबारा शुरू हुई, तब भी बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी. राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने फिर से राहुल गांधी के लंदन वाले बयान का मुद्दा उठा दिया. पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को सदन से, देश से माफी मांगनी होगी. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी पीयूष गोयल की बात का समर्थन किया.
उन्होंने कुछ पुराने मामलों का भी उल्लेख किया और कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर जो बातें कही हैं, वह सदन की अवमानना है. राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने भी पलटवार किया. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर पलटवार किया. प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर ये चर्चा चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बोला है, चीन और कोरिया की धरती पर, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए. उन्हें भी माफी मांगनी चाहिए.
कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रिविलेज नोटिस से जुड़े नियमों का जिक्र किया और कहा कि हमने जो नोटिस दिया है, उसमें पुराने किस्सों को कोट भी किया है कि भले ही सदस्य का नाम नहीं भी लिया हो, आप लोकसभा के सांसद का जिक्र यहां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब विदेश जाकर कहा था कि हिंदुस्तान में जन्म लेना दुर्भाग्य माना जाता था, क्या इससे देश बदनाम नहीं हुआ. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनको भी इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.
लोकसभा में विपक्ष ने लहराए प्लेकार्ड

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












