
राहुल-अखिलेश और शरद-उद्धव... 2024 चुनाव में हिट रहीं ये जोड़ी, जानें कैसे बीजेपी को बहुमत से किया दूर
AajTak
सबसे अधिक संसद प्रतिनिधित्व देने वाले उत्तर प्रदेश में राहुल-अखिलेश की जोड़ी ने पीएम मोदी के विजय अभियान पर ब्रेक लगा दिया है तो वहीं पश्चिम बंगाल में यही काम ममता-अभिषेक की जोड़ी ने किया है. महाराष्ट्र में भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे बीजेपी की राह रोकने के लिए मजबूती से खड़े दिखे.
लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने हैं. अभी जो स्थिति है, उस पर नजर डालें तो NDA ने बहुमत का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन BJP अकेले के दम पर सरकार बना ले, ऐसा नजर नहीं आता है. ताजा रुझानों के मुताबिक, NDA 291 सीटों के साथ लीड कर रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन को अब तक 234 सीटें हासिल हुई हैं. एक तरफ बीजेपी जहां 400 पार का दावा कर रही थी, और अपनी 10 साल की लहर को देखते हुए बड़ी जीत के लिए आश्वस्त थी, इसके उलट इंडिया गठबंधन के नेता बड़े प्रदेशों में बड़ा प्रभाव डालते दिख रहे हैं.
यूपी-महाराष्ट्र और बंगाल... तीनों प्रदेशों में रुका एनडीए का रथ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ये तीन ऐसे राज्य हैं, जहां से इंडिया गठबंधन एनडीए को बड़ी शिकस्त दे रहा है. ये तीन राज्य ऐसे भी थे जहां से अगर पीएम मोदी का विजय रथ बिना किसी रुकावट के निकल जाता तो फिर बाकी रोड़े छोटे रह जाते. सबसे अधिक संसद प्रतिनिधित्व देने वाले उत्तर प्रदेश में राहुल-अखिलेश की जोड़ी ने पीएम मोदी के विजय अभियान पर ब्रेक लगा दिया है तो वहीं पश्चिम बंगाल में यही काम ममता-अभिषेक की जोड़ी ने किया है. महाराष्ट्र में चुनाव से ठीक पहले शरद और उद्धव ठाकरे पार्टी में बड़ी टूट का सामना कर रहे थे, लेकिन इन दोनों की जोड़ी पीएम मोदी के विजय रथ के सामने ऐसी डटकर खड़ी हुई है, कि बीजेपी को बहुमत के लाले पड़ गए हैं.
यह भी पढ़िएः loksabha Election Result 2024: विपक्ष में बैठेंगे या सरकार बनाने की कोशिश करेंगे? नतीजों के बाद राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
रुझान देख, एक्टिव मोड में विपक्ष बता दें कि, लोकसभा चुनाव के रुझान आने के बाद विपक्ष एक्टिव मोड में आ गया है. शरद पवार ने कहा, मैंने खड़गे (कांग्रेस अध्यक्ष) और सीताराम येचुरी से बात की. यूपी के रुझानों से पता चलता है कि चीजें बदल गई हैं. शाम को इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. जल्द एमवीए की बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे. पवार का कहना था कि बीजेपी ने चुनावों में हमारे खिलाफ कई एजेंडे चलाए और हमने उनसे सबक सीखा है.
कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उधर, मंगलवार शाम को कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये जनादेश पीएम मोदी के खिलाफ है. वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस ने ये चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ा, बल्कि ये चुनाव हमने बीजेपी, सभी संस्थाओं, सीबीआई, ईडी के खिलाफ लड़ा. क्योंकि इन संस्थाओं को मोदी सरकार ने कैप्चर कर लिया था. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी. कांग्रेस ने कहा कि, इस चुनाव में हमने इंडिया ब्लॉक के पार्टनर की रेस्पेक्ट की. उन्हें साथ लिया. जहां भी गठबंधन लड़ा हम साथ होकर लड़े. कांग्रेस ने देश को नया विजन दे दिया है.
उत्तर प्रदेश में राहुल-अखिलेश की जोड़ी ने किया जादू दरअसल, शरद पवार जिस आत्मविश्वास से ये बातें कह रहे हैं, उसके पीछे कारण हैं. इस आत्मविश्वास की चाबी दोपहर 3 बजे तक के आए रुझानों में हैं. उत्तर प्रदेश की ही बात करें तो यहां बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गजों की साख दांव पर लग गई. जिनका चुनाव जीतना बेहद आसान माना जा रहा था, उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों को लगातार चेज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



