
राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, मैनेजर की शिकायत पर हुआ एक्शन, कई घंटों से हो रही पूछताछ
AajTak
दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान.
मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया. जियो टीवी के हवाले से ये बात सामने आ रही है कि पुलिस स्टेशन से राहत फतेह अली खान से कई घंटों से पूछताछ चल रही है.
गिरफ्तार हुए सिंगर
जानकारी बताती है कि राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर और मशहूर शोबिज प्रमोटर सलमान अहमद ने दुबई में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि गायक को फिलहाल ऑफिशियली तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया है. राहत अपने सिंगिंग शोज के लिए लाहौर से दुबई पहुंचे थे.
इस साल जनवरी में, संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने मशहूर गायक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी की जांच शुरू की थी, जब ये पता चला था कि सिंगर ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सिंगिंग शोज के लिए 12 सालों में लगभग 8 बिलियन रुपये कमाए हैं.
हालांकि अभी तक आरोप क्या हैं इसका सही तरीके से पता नहीं चल पाया है. लेकिन राहत की मैनेजमेंट कंपनी के लोगों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि वो इस मामले पर और ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो, बाद में ये सामने आया कि राहत के एक्स-मैनेजर अहमद ने दुबई के अधिकारियों के सामने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
बता दें, राहत ने कुछ महीने पहले विवाद के बाद अहमद को बर्खास्त कर दिया था. इसके अलावा सामने आया है कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं. राहत के साथ उनके बहनोई बक्का बुर्की भी हैं और वो ही इस पूरे मामले से निपट रहे हैं.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









