
राष्ट्रपति ट्रंप पर 'बिल्डर ट्रंप' हावी, व्हाइट हाउस पर चलवा रहे बुलडोजर, 999 लोगों के लिए बना रहे भव्य डांसरूम!
AajTak
लग्जरी और भव्यता ट्रंप को पसंद है. अपने शौक को वह व्हाइट हाउस में उतार रहे हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस के बने-बनाए ढांचे पर बुलडोजर चलवाकर भव्य डांसरूम बनवाना शुरू किया है. इस डांसरूम में 999 लोग एक साथ कदम थिरका सकेंगे.
राष्ट्रपति बनने से बहुत पहले डोनाल्ड ट्रंप रियल एस्टेट बिजनेसमैन रहे हैं. भव्य इमारतें और लग्जरी प्रोजेक्ट्स बनवाना उनका बिजनेस है और शौक भी है. ट्रंप हमेशा से ही व्हाइट हाउस को "अपने स्टाइल" में बदलना चाहते थे. 2024 के चुनाव जीतने के बाद उन्होंने एक नया प्लान लॉन्च किया. ये प्लान था एक ग्रैंड बॉलरूम (भव्य डांस हॉल) बनवाने का. यह बॉलरूम इतना बड़ा होगा कि इसमें 999 लोग एक साथ आ सकेंगे.
यह नया बॉलरूम 90,000 वर्ग फीट का होगा और इसे लगभग 250 मिलियन डॉलर की लागत से तैयार किया जा रहा है. इसके लिए ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपतियों का आधिकारिक आवास रहे व्हाइट हाउस के एक हिस्से पर बुलडोजर चलवा रहे हैं. ताकि बॉल रूम बनवाने के इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके.
व्हाइट हाउस के जिस हिस्से पर ट्रंप का बुलडोजर चल रहा है वो इस भवन का ईस्ट विंग है. व्हाइट हाउस का ईस्ट विंग काफी छोटा है और यहीं पर फर्स्ट लेडी का कार्यालय है और यहीं फर्स्ट लेडी के स्टाफ रहते हैं. यह विंग 1902 में बना था. 1942 में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने इसे बढ़ाया था, जिसमें एक अंडरग्राउंड बंकर भी है.
द वाशिंगटन पोस्ट ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा, "आपको शायद पीछे से निर्माण कार्य की मधुर आवाज सुनाई दे रही होगी, "क्या आपको वो आवाज सुनाई दे रही है? ओह, मेरे कानों के लिए तो वो संगीत है, मुझे वो आवाज बहुत पसंद है. दूसरे लोगों को वो पसंद नहीं आती. मुझे वो पसंद है... मुझे लगता है कि जब मैं वो आवाज सुनता हूं, तो मुझे पैसों की याद आती है. इस मामले में, मुझे पैसों की कमी की याद आती है, क्योंकि मैं उसके लिए पैसे दे रहा हूं."
ट्रंप का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए वे स्वयं पैसा दे रहे हैं और इसमें टैक्सपेयर्स का कोई योगदान नहीं है. इस बॉलरूम के निर्माण में 250 मिलियन डॉलर यानी कि 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2100 करोड़ रुपये) खर्च हो रहे हैं. ट्रंप के अनुसार वे सारा खर्चा खुद उठा रहे हैं.
अमेरिका में सरकारी शटडाउन और ट्रंप की 'निजी लग्जरी'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











