
रायसेन के प्राचीन दुर्ग पर दिखी ॐ की आकृति! वीडियो हुआ वायरल
AajTak
एमपी में रायसेन के प्राचीन दुर्ग पर ॐ कार का अद्भुत प्रतिबिंब दिखा. रायसेन की ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन दुर्ग पर 28 मई को एक अद्भुत घटना घटी जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान पर अपने हेलिकॉप्टर से उतरे, तभी रायसेन के एक फोटो जर्नलिस्ट द्वारा ली गई फोटो में रायसेन के प्राचीन किले की प्राचीर पर ॐ कार का प्रतिबिंब दिखाई दिया.
एमपी में रायसेन के प्राचीन दुर्ग पर ॐ कार का अद्भुत प्रतिबिंब दिखा. रायसेन की ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन दुर्ग पर 28 मई को एक अद्भुत घटना घटी जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान पर अपने हेलिकॉप्टर से उतरे, तभी रायसेन के एक फोटो जर्नलिस्ट द्वारा ली गई फोटो में रायसेन के प्राचीन किले की प्राचीर पर ॐ कार का प्रतिबिंब दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर जब इस फोटो को डाला गया तो देखते ही देखते ये तेज़ी से वायरल होने लगा. साथ ही दशकों से बंद पड़े सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को खोले जाने की मांग लोगों ने तेज़ कर दी. सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस फोटो का सच जानने के लिए हमने उस स्थान से रायसेन किले का वीडियो बनाया तो उसमें स्पष्ट ओमकार का प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है जो पेड़ों के आकस्मिक स्वरूप में परिवर्तन के कारण हुआ है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











