
रायगढ़: दवा फैक्ट्री में आग लगने के बाद 8 शव बरामद, 3 लोगों की तलाश जारी
AajTak
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले से करीब 170 किलोमीटर MIDC महाड में ब्लू जेट हेल्थकेयर में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग लगी थी. अगले दिन सुबह 7 बजे यहां से चार शव बरामद किए गए, शाम 5 बजे तक चार और शव मिले.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दवा कंपनी में आग लगने की घटना में अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं. एनडीआरएफ की टीम अब भी सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है. तीन लापता लोगों की तलाश जारी है. रायगढ़ पुलिस ने बताया कि डीएनए परीक्षण के जरिए पहचान करने के लिए 11 लोगों के परिजनों से नमूने लिए गए थे. इन 11 लोगों को आग लगने के बाद लापता घोषित कर दिया गया था.
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले से करीब 170 किलोमीटर MIDC महाड में ब्लू जेट हेल्थकेयर में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग लगी थी. अगले दिन सुबह 7 बजे यहां से चार शव बरामद किए गए, शाम 5 बजे तक चार और शव मिले. आग लगने के बाद से 11 लोग लापता थे, इसलिए तीन अन्य की तलाश अब भी की जा रही है.
शॉर्ट सर्किट को आग की वजह मान रही पुलिस
पुलिस प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को मान रही है. आग लगने के बाद दवा कंपनी में रखे केमिकल से भरे बैरल फट गए थे, जिससे आग और तेज हो गई.
कंपनी की मैनुफेक्चरिंग यूनिट में पहले भी लगी आग
ब्लू जेट हेल्थकेयर में आग लगने का यह केस पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले 11 जून को महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ शहर में भी इस कंपनी की मैनुफेक्चरिंग यूनिट में आग लग गई थी. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हुई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












