
राम मंदिर की जमीन में मिनटों में हुआ करोड़ों का खेल? पढ़ें- AAP के आरोप और ट्रस्ट की सफाई
AajTak
अयोध्या में जारी राम मंदिर का निर्माण कार्य इस बार राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में आ गया है. अयोध्या से आरोपों की आंधी चली है और आरोप लगे हैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाने लगी है. अयोध्या में जारी राम मंदिर का निर्माण कार्य इस बार राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में आ गया है. अयोध्या से आरोपों की आंधी चली है और आरोप लगे हैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर. आरोप ये हैं कि ट्रस्ट ने 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी और ये खरीदारी हुई महज 10 मिनट में, इसे यूं समझिए कि जो जमीन 10 मिनट पहले 2 करोड़ की थी, वो 10 मिनट बाद 18 करोड़ की हो गई.देश की सियासत की धुरी है अयोध्या... कौन नहीं जानता कि अयोध्या का भारतीय राजनीति से चोली दामन का साथ है, कई दशकों से भारतीय सियासत की धुरी रहा है अयोध्या. इस बार फिर से अयोध्या की गलियों से राजनीति की लहर उठी है, मगर इस बार इस लहर के केंद्र में राम मंदिर नहीं बल्कि राम मंदिर ट्रस्ट है और ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के आरोपों की चादर पड़ी है. आरोप लगा है जमीन की खरीद में भ्रष्टाचार का और दावा किया जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दो करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी और महज चंद मिनटों में भी पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया. सवाल सिर्फ पांच मिनट में जमीन के दाम में करोड़ों के हेरफेर का नहीं है. सवाल ये भी है कि आखिर ट्रस्ट ने किन वजहों ये जमीन इतने महंगे दामों में खरीदी और इसकी मंजूरी कब और कैसे मिली. राजनीतिक पार्टियों ने पूछे तीखे सवाल... श्रीरामजन्म भूमि से पूरे देश की आस्था जुड़ी है. ट्रस्ट पर राम मंदिर निर्माण के काम का पूरा जिम्मा है. ऐसे में जमीन के घोटाले के इन आरोपों के साथ इस पर सियासत भी तेज हो गई है और विरोधी इसे रामभक्तों की आस्था का अपमान बता रहे हैं. दस्तावजों का हवाला देकर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाने वाले AAP के संजय सिंह भी पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग कर रहे हैं. सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं ट्रस्ट पर जमीन घोटाले के यही गंभीर आरोप पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी लगाए हैं. ट्रस्ट ने कहा “वहाँ ज़मीन महँगी है” झूठ पकड़ा गया ज़मीन की मालियत 5 करोड़ 80 लाख है ये ज़मीन सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी को 2 करोड़ में मिल जाती है तो 5 मी. बाद ट्रस्ट को 18.5 करोड़ में क्यों मिली? क्या 5.50 लाख रु प्रति सेकेंड ज़मीन महँगी हो सकती है? #RamMandirScam pic.twitter.com/iDWsd7MC0H राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित लोग ज़मीन ख़रीद के सम्बंध में समाज को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहें हैं। pic.twitter.com/jfENrubyOp
यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




