
'राम नहीं रावण जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए...' लड़की ने बताया क्यों, VIDEO पर मचा बवाल
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की से सवाल पूछा जाता है, 'आपको आपका लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए? राम जी जैसे या रावण जैसे?' इसका वो जो भी जवाब देती है, उसी पर लोग भड़क रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनका कहना है कि आजकल की पीढ़ी की सोच कितनी अजीब हो गई है. वो भगवान राम के बजाय रावण जैसा लाइफ पार्टनर चाहते हैं. इन लड़कियों में से एक कहती है कि वो रावण का चुनाव करेगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की से सवाल पूछा जाता है, 'आपको आपका लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए? राम जी जैसे या रावण जैसे?'
इसके जवाब में लड़की बोलती है, 'रावण के जैसा.' उससे जब इसकी वजह पूछी गई तो उसने कहा, 'क्योंकि रावण ने सीता जी को चाहा था. और उन्होंने बिना छुए उसका अपहरण किया. और आजकल जैसा कलियुग में देखा जाए तो पुरुषों को थोड़ा डॉमिनेटिंग होना चाहिए... अपनी पार्टनर के प्रति भी और समाज के प्रति भी. उसने सीता जी का अपहरण किया था, पर बिना छुए वो लेकर गया था. लेकिन इतने समय सीता जी उसके पास रहीं फिर भी रावण ने गलत तरीके से नहीं छुआ. न गलत तरीके से देखा. या कोई भी गलत व्यवहार नहीं किया. इसलिए मैं तो चाहूंगी कि ऐसे कलियुग में मेरा पार्टनर रावण जैसा हो.'
इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, 'किसी ने सत्य ही कहा था. साहित्य समाज का दर्पण है. एक समय था जब लिखा गया था कि “जहां राम अभी तक है नर में, नारी में अभी तक सीता है” और अब का समय है, जब लिखा गया है… “ना नर में कोई राम बचा, न नारी में कोई सीता है!” समय समय की बात है!' एक अन्य यूजर ने कहा, 'रावण ने सीता मां को इसलिए नहीं छुआ, क्योंकि अगर वो छूता तो राख बन जाता. उसे श्राप था.'
तीसरे यूजर ने कहा, 'यह छपरी लड़किया कूल दिखने के लिए जानबूझकर ऐसा बोले रही हैं, इनको राम के बारे में घंटा ही नहीं पता.' चौथे यूजर का कहना है, 'ये सोशल मीडिया के जन्मे हैं, जिसमें सिखाया जाता है रावण में लाख बुराइयां थीं पर एक अच्छाई थी! माता जी ने तिनके को अपना शस्त्र क्यों बनाया फिर? छल और कपट से किए गए कार्य को किसी भी तरह जस्टिफाई नहीं किया जा सकता.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











