
रामायण रिलीज से पहले ही रिकॉर्डतोड़! नमित मल्होत्रा ने ठुकराई 700 करोड़ की सबसे महंगी ओटीटी डील
AajTak
'रामायणम्' फिल्म रिलीज के लगभग छह महीना पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में राम की पहली झलक सामने आने के बाद, खबर है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक बड़ा ओटीटी ऑफर ठुकरा दिया है.
रणबीर कपूर की 'रामायण' अब कुछ ही महीनों में थिएटर्स में लगने वाली है. इस फिल्म का इंतजार पिछले काफी समय से किया जा रहा है. बीते दिनों हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दिखाई. इसमें हमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर दिखाई दिए, जिन्हें काफी सराहा गया. मगर टीजर को थोड़ी बहुत ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा.
'रामायण' के टीजर को चाहे कितनी भी नफरत मिली हो, मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का पूरा दमखम रखती है. अभी फिल्म को रिलीज होने में छह महीने बाकी हैं और ये अभी से रिकॉर्ड बनाने लग गई है. रणबीर की रामायण को ओटीटी राइट्स के लिए इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डील ऑफर हुई है.
रिलीज से पहले रामायण बनाएगी रिकॉर्ड?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को अपनी फिल्म के लिए एक बड़ी ओटीटी डील का ऑफर हुई. कहा जा रहा है कि ये डील 700 करोड़ रुपये की थी, जिसमें रामायण के दोनों पार्ट्स शामिल थे. अगर सच में ऐसा हुआ है, तो ये इंडियन सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ओटीटी डील का ऑफर था. मगर प्रोड्यूसर ने इसे ठुकरा दिया है. लेकिन वो अभी भी इस रिकॉर्ड से चूके नहीं हैं क्योंकि ओटीटी डील के लिए उनका जो टारगेट है, वो और भी तगड़ा है.
सूत्रों का कहना है, 'नमित मल्होत्रा को दोनों फिल्मों के लिए 700 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था. ये अब तक किसी भी भारतीय फिल्म को मिलने वाला सबसे बड़ा ऑफर था. लेकिन उन्होंने इसे बिना ज्यादा सोचे-समझे ठुकरा दिया. चूंकि दोनों फिल्में बनाने में 4000 करोड़ रुपये तक खर्च होंगे, इसलिए नमित और उनकी टीम का मानना है कि रामायण ऐसी फिल्म है जो आने वाली कई पीढ़ियों तक लोगों को छूएगी. इसलिए इसे और ज्यादा कीमत मिलनी चाहिए. वो ओटीटी प्लेयर्स से 1000 करोड़ रुपये का डील करने की उम्मीद कर रहे हैं. बाकी के 3000 करोड़ रुपये उन्हें दूसरे तरीकों से जुटाने हैं, जिसमें वर्ल्डवाइड थिएटर्स में फिल्म रिलीज करना भी शामिल है.'
क्या है ओटीटी डील की सच्चाई?

इंडियन सिनेमा की सबसे मचअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर बीते दिन 2 अप्रैल को हनुमान जंयती के दिन रिलीज कर दिया गया. टीजर में फिल्ममेकिंग, वीएफएक्स और ग्राफिक्स के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो था पुष्पक विमान. हालांकि इसकी तुलना भी रामानंद सागर की रामायण के पुष्पक विमान से होने लगी. क्योंकि उस समय तो VFX की इतनी तकनीक थी ही नहीं.

US में रामायण का टीजर पहले दिखाना 'मेकर्स का लालच'? नमित मल्होत्रा बोले- दुनिया को दिखाना आसान नहीं!
भारत से पहले लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर दिखाने के लिए मेकर्स को कुछ लोग निशाने पर ले रहे थे. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि इंटरनेशनल रिवील उनके लिए क्यों जरूरी था. ये दुनिया में रामायण को पहुंचाने के लिए कितना जरूरी था.











