
रणबीर की रामायण: 2 मिनट 38 सेकेंड के टीजर में दिखी इतनी गलतियां, आपने देखीं?
AajTak
'रामायण' की पहली झलक सामने आते ही रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा को काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोग टीजर में ढूंढ-ढूंढकर गलतियां निकाल रहे हैं. अब 'रामायण' से एक ऐसी गलती सामने आई है, जिसपर मेकर्स को काफी सुनाया जा रहा है.
बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' का टीजर बीते दिन हनुमान जयंती के मौके पर सामने आया. भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की पहली झलक देखने मिली. जहां एक तरफ कई लोगों को ये टीजर काफी पसंद आया. वहीं सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी हुई. यूजर्स ने इसे AI की मदद से बनाया टीजर कहा.
रामायणम् टीजर में लोगों ने इसके वीजुअल इफेक्ट्स पर सवाल खड़े किए. उन्हें कई सीन्स अजीब लगे क्योंकि उसमें वीएफएक्स उतना अच्छा नहीं था. मगर कुछ उनमें से ऐसे भी हैं, जो टीजर में मेकर्स की एक-एक गलती पकड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन सीन्स को खूब वायरल किया जा रहा है, जिसमें डायरेक्टर से भारी 'ब्लंडर' हो गया है.
रामायण के टीजर में हुए ये 'ब्लंडर'
रामायणम् की पहली गलती 30 सेकंड के बाद नोटिस की जाती है. टीजर में एक बच्चा भीड़ में से गुजर रहे रणबीर को झुककर नमस्कार कर रहा है. बच्चे के साथ खड़ा आदमी भी उनपर पुष्प वर्षा कर रहा है. पहली नजर में जो पगड़ी आदमी ने पहनी है, उसका रंग नीला है. मगर अगले ही सीन में बच्चा और आदमी दोनों रणबीर पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं. यही नहीं, इसमें आदमी की पगड़ी का रंग भी नीले से बैंगनी हो गया है.
इसकी दूसरी गलती यूजर्स ने टीजर के 1.40 सेकंड पर पकड़ी, जब भगवान राम का सामना परशुराम से होता है. दोनों के बीच हुई जबरदस्त जंग फिल्म में भले ही भव्य होगी. मगर टीजर में दिखाए इस सीन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि राम के पीछे खड़ी सेना लड़ाई की तरफ ना देखते हुए, कहीं और क्यों देख रही है. तीसरी गलती 1.37 सेकंड पर दिखाई देती है, जिसमें भगवान राम के पीछे तूफान नजर आता है, मगर उनके कपड़े और बाल एक इंच नहीं हिलते हैं.
क्यों ट्रोल हो रहे नमित मल्होत्रा?













