
Netflix: हॉरर-एक्शन-थ्रिलर में टॉप ट्रेडिंग पर ये सीरीज, IMDb रेटिंग भी टॉप
AajTak
ओटीटी के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स का हम सभी की जिंदगी में बड़ा योगदान है. इसपर हर हफ्ते कई शो और फिल्में रिलीज होती हैं. भले ही वो हिंदी सिनेमा से हो, हॉलीवुड, कोरियन या फिर स्पेनिश. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कुछ बढ़िया शोज ट्रेंड कर रहे हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स हम सभी के डेली रूटीन का हिस्सा हैं. हम सभी को अपने खाली वक्त में, चाहे बिस्तर पर आराम करते हुए हो या मेट्रो में ट्रैवल करते हुए, अपने फेवरेट शोज देखना पसंद है. ओटीटी के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स का हम सभी की जिंदगी में बड़ा योगदान है. इसपर हर हफ्ते कई शो और फिल्में रिलीज होती हैं. भले ही वो हिंदी सिनेमा से हो, हॉलीवुड, कोरियन या फिर स्पेनिश. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कुछ बढ़िया शोज ट्रेंड कर रहे हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
1. एक्सओ, किट्टी सीजन 3
रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरी नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज एक्सओ, किट्टी का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो चुका है. इसमें एक्ट्रेस Anna Cathcart एक बार फिर किट्टी सॉन्ग कवी के रोल में नजर आ रही हैं. यह नेटफलिक्स की फेमस 'टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर' फ्रेंचाइजी का स्पिन-ऑफ है.
सीरीज की कहानी में किट्टी अब अपनी सीनियर ईयर में आ चुकी है. कोरिया के कोरियन इंडिपेंडेंट स्कूल ऑफ सियोल (KISS) में वो पढ़ाई के लिए लौटती है. किट्टी अपने दोस्तों क्यू, यूरी, डे के साथ यादगार पल बिताना चाहती है. साथ ही कोरिया में अपने रिश्तेदारों के करीब आना चाहती है और अपने भविष्य के बारे में बड़े फैसले लेना चाहती है. इस बीच वो अपने दोस्त और क्रश मिन-हो से अपने दिल की बात कहने की भी कोशिश कर रही है. इस सीजन में 8 एपिसोड हैं. ये सभी रोमांस, स्कूल लाइफ, कल्चरल क्लैश और इमोशनल मोमेंट्स भरे हैं. इस टीन शो को IMDb पर फिलहाल 6.6 रेटिंग मिली है.
2. समथिंग वेरी बैड इज गोइंग तो हैपन
'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग तो हैपन' नेटफ्लिक्स की नई हॉरर मिनी सीरीज है. ये 26 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इसमें कमीला मोरोन (Camila Morrone) और एडम डिमार्को (Adam DiMarco) ने लीड रोल निभाए हैं. क्रिएटर हेली जी बोस्टन (Haley Z. Boston) और स्ट्रेंजर थिंग्स फेम डफर ब्रदर्स (Duffer Brothers) इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं.

इंडियन सिनेमा की सबसे मचअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर बीते दिन 2 अप्रैल को हनुमान जंयती के दिन रिलीज कर दिया गया. टीजर में फिल्ममेकिंग, वीएफएक्स और ग्राफिक्स के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो था पुष्पक विमान. हालांकि इसकी तुलना भी रामानंद सागर की रामायण के पुष्पक विमान से होने लगी. क्योंकि उस समय तो VFX की इतनी तकनीक थी ही नहीं.

US में रामायण का टीजर पहले दिखाना 'मेकर्स का लालच'? नमित मल्होत्रा बोले- दुनिया को दिखाना आसान नहीं!
भारत से पहले लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर दिखाने के लिए मेकर्स को कुछ लोग निशाने पर ले रहे थे. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि इंटरनेशनल रिवील उनके लिए क्यों जरूरी था. ये दुनिया में रामायण को पहुंचाने के लिए कितना जरूरी था.











