
धुरंधर 2 को फिल्ममेकर ने बताया था 'कॉपी', आदित्य धर ने भेज दिया लीगल नोटिस?
AajTak
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक फिल्ममेकर ने दावा किया कि इसे उनकी फिल्म को कॉपी करके बनाया गया है. अब खबर है कि आदित्य ने उस फिल्ममेकर के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है.
धुरंधर द रिवेंज फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बनाया. ये फिल्म पिछले 15 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. आदित्य धर की फिल्म को लेकर सभी में इतना क्रेज है कि इसके आसपास कोई दूसरी हिंदी फिल्म थिएटर्स में नहीं लग रही. अक्षय कुमार की भूत बंगला भी एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन हुई.
धुरंधर 2 को सब तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मगर इस बीच एक फिल्ममेकर हैं, जिनका दावा है कि आदित्य ने इसे उनकी फिल्म से कॉपी करके बनाया है. संतोष कुमार ने 31 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर दावा किया कि उनकी साल 2023 में आई फिल्म डी साहब की स्क्रिप्ट धुरंधर 2 से मेल खाती है. उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट स्क्रीनराइटर असोसिएशन में रजिस्टर कराई थी. लेकिन धुरंधर के मेकर्स ने उससे छेड़छाड़ करके अपनी फिल्म बनाई है.
धुरंधर 2 सचमुच है कॉपी?
संतोष कुमार का ये बयान काफी चौंकाने वाला था. मगर अब आदित्य धर ने अपनी टीम की मदद से फिल्ममेकर के खिलाफ एक्शन लिया है. HT की रिपोर्ट अनुसार, आदित्य ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है जिसमें उनसे साफ कहा गया कि वो इस तरह का कोई भी दावा ना करें. हालांकि संतोष कुमार का कहना है कि उन्हें कोई लीगल नोटिस नहीं, बल्कि आदित्य की टीम से ई-मेल आया है.
फिल्ममेकर ने कहा, 'ये कोई नोटिस नहीं है, बल्कि मेरे ईमेल का जवाब है. वो मुझे परेशान कर रहे थे, कह रहे थे कि मुझे शिकायत नहीं करनी चाहिए और मैं अपनी पब्लिसिटी के लिए उन्हें बदनाम कर रहा हूं. मैंने उनसे कहा कि मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा, इसलिए मुझे मैसेज ना भेजें, कोर्ट आएं.'
धुरंधर के मेकर्स से जुड़े एक सूत्र ने HT से कहा कि संतोष कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. ये कहानी आदित्य धर की ही थी, जिसे उन्होंने खुद लिखा. डायरेक्टर ने अपनी कहानी स्क्रीनराइटर असोसिएशन में सितंबर 2023 में रजिस्टर करा ली थी. जबकि संतोष कुमार ने नवंबर 2023 में इसे रजिस्टर कराया था.

इंडियन सिनेमा की सबसे मचअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर बीते दिन 2 अप्रैल को हनुमान जंयती के दिन रिलीज कर दिया गया. टीजर में फिल्ममेकिंग, वीएफएक्स और ग्राफिक्स के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो था पुष्पक विमान. हालांकि इसकी तुलना भी रामानंद सागर की रामायण के पुष्पक विमान से होने लगी. क्योंकि उस समय तो VFX की इतनी तकनीक थी ही नहीं.

US में रामायण का टीजर पहले दिखाना 'मेकर्स का लालच'? नमित मल्होत्रा बोले- दुनिया को दिखाना आसान नहीं!
भारत से पहले लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर दिखाने के लिए मेकर्स को कुछ लोग निशाने पर ले रहे थे. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि इंटरनेशनल रिवील उनके लिए क्यों जरूरी था. ये दुनिया में रामायण को पहुंचाने के लिए कितना जरूरी था.











