
रामपुर की राजनीति में कैसे 'खां' का खेल हुआ खत्म, क्या ये आजम युग का अंत है?
AajTak
आजम खान पिछले 45 सालों से रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे थे. 10 बार आजम खुद विधायक रहे और एक बार उनकी पत्नी तंजीन फातिमा उपचुनाव में जीती थीं. सजायाफ्ता होने के बाद आजम ने यहां से अपने सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर आसिम रजा को पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ाया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
रामपुर का नवाब परिवार मुश्किल से मुश्किल हालात में खुद को बचाए रखने में माहिर था, लेकिन आजम तो आजम ठहरे. नवाब खानदान की सियासत के लिए आजम ग्रहण बन गए और जिले में नवाबी सियासत को खत्म कर अपना दबदबा कायम कर ही दम लिया. वक्त बदला तो रामपुर की सियासत भी बदली. योगी सरकार ने पहले उन्हें और उनके परिवार को कानूनी शिंकजे में कसा और फिर बीजेपी ने आजम खां का सियासी खेल पूरी तरह से खत्म कर दिया. क्योंकि रामपुर लोकसभा सीट के बाद विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रही. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सूबे में यह आजम के सियासी युग का अंत है?
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही आजम खान की मुश्किलें ऐसी बढ़ीं कि उन्हें जेल और अदालतों के चक्कर ही नहीं लगाने पड़े बल्कि अपनी विधानसभा सदस्यता भी गंवानी पड़ गई. हेट स्पीच मामले में आजम को कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई, इसके बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई. इसके बाद रामपुर विधानसभा सीट पर चुनाव कराया गया जिसमें वह अपने उम्मीदवार को जीत नहीं दिला सके. रामपुर में बीजेपी के आकाश सक्सेना ने 34 हजार मतों से जीत दर्ज की है.
रामपुर सीट से पहली बार हिंदू विधायक रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 131116 वोट पड़े. इसमें बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 81371 वोट मिले हैं जबकि सपा उम्मीदवार आसिम रजा को 47271 वोट मिले हैं. इस तरह से आकाश सक्सेना 34136 वोटों ने जीत हासिल करने में कामयाब रहे. इसी के साथ मुस्लिम बहुल रामपुर विधानसभा सीट पर पहली बार बीजेपी ने कमल खिलाया और पहली बार हिंदू समुदाय की विधायक भी बना दिया. आजम खान और सपा की मुस्लिम सियासत के लिए रामपुर की हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
आजम खान की सियासत को बड़ा झटका आजम खान पिछले 45 सालों से रामपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ते आ रहे थे. दस बार आजम खुद विधायक रहे और एक बार उनकी पत्नी तंजीन फातिमा उपचुनाव में जीती थीं. रामपुर उपचुनाव में इस बार भले आजम खां खुद चुनाव नहीं लड़ रहे थे, लेकिन अपने सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर आसिम रजा को पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा रहे थे. आसिम रजा को जून में हुए रामपुर लोकसभा चुनाव में भी आजम खां ने लड़ाया था, लेकिन जीत नहीं सके थे. इसके बाद विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी बना दिया.
रामपुर उपचुनाव में आजम खां भावनात्मक अपील कर रहे थे. वह जनसभाओं में कह रहे थे कि इस्लाम में खुदकुशी हराम है, नहीं तो मैं यह भी कर लेता. वे मुझे हरा नहीं सके तो मुझे ही हटा दिया. इन शब्दों के जरिए जहां अपनी सियासत को बचाने की अपील कर रहे थे तो दूसरी तरफ मंच पर अखिलेश यादव के बगल में दलित नेता चंद्रशेखर आजाद को बैठाकर दलित वोटों की लामबंदी का भी प्रयास किया था. सपा की इन तमाम कोशिशों के बावजूद उपचुनाव में आकाश सक्सेना ने आजम खां से सियासी जंग जीत ली है. रामपुर में आजम खां के जरिए की गई सपा की सियासी किलेबंदी ध्वस्त हो गई.
आजम खान की सियासत में एंट्री आजादी के तीन चुनाव बीत जाने के बाद रामपुर की सियासत में नवाब परिवार ने कदम रखा. रामपुर के नवाबों ने कांग्रेस को अपने लिए मुफीद समझा. रामपुर के नवाब रहे जुल्फिकार अली खान उर्फ मिकी मियां साल 1967 में रामपुर से संसद में पहुंचे. मिकी मियां का रामपुर में उस समय जलवा ऐसा था कि कोई भी शख्स उनके खिलाफ एक शब्द भी बोलकर नहीं निकल सकता था. लेकिन आपातकाल के बाद हालात बदल गए. मामूली हैसियत वाले टाइपराइटर मुमताज का बेटा आजम खां जेल से जेल से छूटकर अपने शहर रामपुर लौटा और नवाब परिवार के लिए चुनौती बन गया.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





