
रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 1 मई को हर जिले में होगा प्रदर्शन
AajTak
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर 1 मई को प्रदर्शन करेगी, और राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपेगी. बीते दिनों सपा सांसद बुलंदशहर जा रहे थे, जब करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हाईवे पर हमला किया था.
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर शनिवार को कथित तौर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था. घटना के दौरान सांसद का काफिला अलीगढ़ से गुजर रहा था, जब प्रदर्शनकारियों ने उन पर टायर और पत्थर फेंका था. अब समाजवादी पार्टी ने राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. सपा कार्यकर्ता 1 मई को सड़क पर उतरेंगे और हमले का विरोध करेंगे.
हालिया हमला, सांसद रामजीलाल सुमन के संसद में दिए गए बयानों की वजह से किया गया था, जिसमें उन्होंने 16वीं सदी के राजपूत राजा राणा सांगा के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्हें "गद्दार" बताया था. उनका यह बयान तब आया जब उन्होंने राणा सांगा पर बाबर की मदद से इब्राहीम लोधी को हराने के लिए सहयोग मांगने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: करणी सेना ने दिखाए काले झंडे, गाड़ी पर फेंके टायर... अलीगढ़ में SP सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला
राजपूत समुदाय, बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों ने उनके इस बयान की आलोचना की. करणी सेना ने इसे राजपूत स्वाभिमान और हिंदू भावनाओं का अनादर बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है.
सांसद के काफिले पर टायर, पत्थर फेंके गए थे
सांसद पर अलीगढ़ में हाईवे पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि कि प्रदर्शनकारी काले रूमाल लहरा रहे थे और टायर और पत्थर फेंकते हुए "मुर्दाबाद", "वंदे मातरम", "जय भवानी" और "जय राजपूताना" जैसे नारे लगा रहे थे. इस वजह से बताया गया कि काफिले की कई गाड़ियां टकरा गईं, जिससे कई गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






