
राज कौशल को वीडियो कॉल पर दी अंतिम विदाई, सुधांशु पांडे बोले- ऐसे कैसे चला गया तू?
AajTak
सुधांशु पांडे ने राज कौशल संग एक फोटो भी शेयर की, जिसके साथ इमोशनल पोस्ट लिखी. सुधांशु ने लिखा, "मुझे कैसे नहीं पता चला कि यह सेल्फी हम दोनों की आखिरी होगी, मेरे भाई. मुझे तुम्हें लंबे समय तक गले लगाकर रखना चाहिए था. ऐसे कैसे चला गया तू?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह 49 साल के थे. बता दें कि उनकी अंतिम विदाई से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. मंदिरा को इस दौरान संभालने के लिए उनके दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहे. राज के इस तरह चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है. राज कौशल के निधन से 'अनुपमां' फेम सुधांशु पांडे भी शॉक्ड हैं. दोनों ही एक-दूसरे को पिछले 24 साल से जानते थे. राज कौशल की अंतिम विदाई में सुधांशु वैसे तो शामिल नहीं हो पाए, लेकिन वीडियो कॉल के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सुधांशु के आंसू छलक गए.More Related News

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











