
राजेश्वरी से शादी के बाद तेजस्वी यादव को हुए ये 'साइड इफेक्ट'! Video Viral
AajTak
तेजस्वी मजाकिया अंदाज में अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए करते नजर आ रहे हैं. भरे मंच से उनका बयान सुनकर मौके पर मौजूद लोग हंसने लगते हैं. तेजस्वी का ये अंदाज सुर्खियों में है.
बिहार के डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में अपनी फिटनेस का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं. तेजस्वी कहते हैं कि पहले मेरी एथलीट बॉडी होती थी, लेकिन अब शादी हो गई है, इसलिए वजन थोड़ा बढ़ गया है.
वीडियो में तेजस्वी मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए करते नजर आ रहे हैं. भरे मंच से उनका बयान सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं. तेजस्वी का ये अंदाज सुर्खियों में है.
'शादी के बाद वजन थोड़ा बढ़ गया है'
दरअसल, RJD नेता एक कार्यक्रम में गए थे. मंच पर तमाम लोग मौजूद थे. सामने लोगों की भीड़ थी. इसी दौरान तेजस्वी कहते हैं- 'अब तो थोड़ा दिखने में मोटे हो गए हैं. वजन थोड़ा बढ़ गया है. अब शादी के बाद तो वजन बढ़ ही जाता है. मेरी पहले की तस्वीर निकाल के देखिए, मेरी एथलीट बॉडी होती थी.'
तेजस्वी ने बताया शादी का साइड इफ़ेक्ट pic.twitter.com/riFoUW8DoK
पीएम ने दी थी वजन कम करने की सलाह

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












