
राजा रघुवंशी के घर पहुंचा सोनम का भाई, बोला- बहन को फांसी दिलवाऊंगा, राज कुशवाह को लेकर भी दिए सवालों के जवाब
AajTak
Indore Sonam Raghuwanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया जब सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी इंदौर में राजा के घर पश्चताप करने पहुंचा. गोविंद ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मीडिया के सामने कहा, जिसने हत्या की, उसे सजा मिले. मैं खुद हत्यारों को फांसी दिलवाऊंगा.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी के इंदौर में राजा के घर पहुंचने से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. गोविंद ने मीडिया के सामने कहा कि जिसने हत्या की, उसे फांसी की सजा मिले. गोविंद ने दावा किया कि उसे सोनम की साजिश की कोई जानकारी नहीं थी और उसने अपने गुनाह भी नहीं कबूले. गोविंद ने बताया कि वह गाजीपुर में सोनम से सिर्फ दो मिनट के लिए मिला, लेकिन उसने कोई गुनाह नहीं कबूला. आगे कहा कि राज कुशवाह हमारे यहां सिर्फ कर्मचारी था. सोनम का उसके साथ कोई अफेयर नहीं था, वह उसे राखी बांधती थी.
गोविंद ने यह भी दावा किया कि सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा, ''सोनम की शादी जल्दी इसलिए हुई, क्योंकि पंडित ने मुहूर्त निकाला था.'' गोविंद ने जोर देकर कहा कि हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए.
विपिन रघुवंशी का खुलासा राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि गोविंद मंगलवार को ही इंदौर आया था और उसे हत्याकांड की कोई जानकारी नहीं है. विपिन ने कहा, ''हम गोविंद से बातचीत कर रहे हैं, क्योंकि वह इस साजिश से अनजान लगता है.''
विपिन ने गोविंद को मीडिया के सामने लाकर उसका पक्ष सुना. मेघालय पुलिस ने सोनम, राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है, लेकिन गोविंद की भूमिका पर कोई सबूत नहीं मिला. मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' ने खुलासा किया कि सोनम ने 23 मई को सोहरा में राजा की हत्या की साजिश रची. उसने राज कुशवाहा और तीन हत्यारों के साथ मिलकर राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या करवाई. सोनम ने 9 जून को गाजीपुर में सरेंडर किया था. पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज और सबूत मिले, जो सोनम की साजिश को उजागर करते हैं. राजा का परिवार और रघुवंशी समाज हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है. विपिन ने कहा, ''गोविंद का स्वभाव अच्छा है, लेकिन सोनम ने सात परिवार बर्बाद किए.'' गोविंद ने भी हत्यारों को सजा की मांग दोहराई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











