
'राजा करीब आ रहा है, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं...', सोनम के चैट से सनसनीखेज खुलासे
AajTak
सोनम और राज के चैट्स से एक और बड़ा खुलासा हुआ है. जिसके अनुसार सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही राजा रघुवंशी को मारने का प्लान बना लिया था. प्लान के मुताबिक ही दोनों ने घूमने की ट्रिप दूर की चुनी थी.
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच एक और बड़ा खुलासा है. जिसके मुताबिक सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही राजा को मारने का प्लान बना लिया था. इसका खुलासा राज कुशवाहा और सोनम की चैट्स हुआ है. चैट्स के मुताबिक सोनम ने तीन दिन बाद ही राज कुशवाहा से राजा को मारने की प्लानिंग की बात कर ली थी. शादी के बाद सोनम को पति राजा रघुवंशी का करीब आना पसंद नहीं आ रहा था.
यह भी पढ़ें: फैक्ट्री वर्कर राज, रैपिडो वाला विशाल और बेरोजगार आकाश... राजा रघुवंशी की हत्या में किसने क्यों दिया सोनम का साथ? सोनम ने राज कुशवाहा के साथ चैट में लिखा था कि उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. वहीं, शादी के पहले से ही सोनम राजा रघुवंशी से दूरी बनाने लगी थी. ऐसे में उसने राजा को मारने के लिए राज कुशवाहा के साथ मेघालय जाने का प्लान बनाया था.
हत्या के इरादे से ही चुनी थी दूर की ट्रिप
यही वजह थी कि दोनों ने जानबूझकर मर्डर के लिए दूर की लोकेशन का ट्रिप चुना था. फिलहाल सोनम ने गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इस वक्त उसे मेघालय पुलिस शिलॉन्ग लेकर जा रही है. आपको बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. वे 20 मई को मेघालय के लिए रवाना हुए और 23 मई को लापता हो गए.
रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था. राजा के पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से मारकर की गई थी.
सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची, इसको लेकर सीसीटीवी जांच रही पुलिस

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












