
राजस्थान BJP में झगड़ा बढ़ा, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने दी इस्तीफे की धमकी
AajTak
गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुझे पद का कोई मोह नहीं है. जिसने यह ज़िम्मेदारी दी है, उससे कहलवा दो. दो मिनट में इस्तीफ़ा दे दूंगा. लेकिन जब तक ज़िम्मा है, तब तक निष्ठा से निभाऊंगा.
राजस्थान बीजेपी दो गुटों में बंटी नजर आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुट और पार्टी के दूसरे नेताओं के बीच झगड़ा सुलझने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इस्तीफा देने की बात तक कह डाली. दरअसल, बीजेपी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह वसुंधरा गुट के विधायकों को समझाकर दिल्ली चले गए. लगा कि मामला सुलझ गया लेकिन एक बार फिर से विवाद हो गया. विधानसभा में विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक माने जाने वाले कैलाश मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर पक्षपात का आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मनमाने तरीके से लोगों को विधानसभा में बोलने के लिए चुनते हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










