
राजस्थान: 30 किलो सोना, मर्सडीज समेत 5 लग्जरी कारें, ACB के छापे में इंजीनियर के घर मिली अकूत दौलत
AajTak
इंजीनियर की सैलरी डेढ़ लाख है, लेकिन जयपुर की पॉश कॉलोनी में चार आवास, फार्म हाउस के अलावा घर पर 3 लाख 87 हजार नगद, तीस किलो सोना, 245 यूरो, दो हजार डॉलर और मर्सिडीज समेत 5 महंगी कारें मिली हैं. जबकि तीन बैंकों में इस इंजीनियर के लॉकर भी हैं, जिसे खोला जाना बाक़ी है.
राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम जारी है. जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफ़सरों के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है. जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर आय से 1450% ज़्यादा संपत्ति मिली है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












