
राजस्थान: 20 करोड़ के रिश्वत केस में RSS प्रचारक पर केस, क्षेत्रीय कार्यवाह बोले- बदनाम करने की कोशिश
AajTak
RSS की तरफ से क्षेत्रीय कार्यवाह हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि इस तरह के अनर्गल आरोप लगाना समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति के चरित्र हनन के समान है. कानूनी कार्रवाई के सभी प्रकार के विकल्प हमारे सामने खुले हुए हैं.
राजस्थान में जयपुर नगर निगम के 20 करोड़ रुपये के सीडी घूसकांड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद अब संघ ने चुप्पी तोड़ी है. RSS की तरफ से क्षेत्रीय कार्यवाह हनुमान सिंह राठौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति और वीडियो जारी कर संघ की छवि खराब करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












