
राजस्थान: हत्या के लिए गहने बेचकर दी सुपारी, बाल-बाल बचा पति, पत्नी और प्रेमी समेत 5 अरेस्ट
AajTak
पुलिस की डीएसटी टीम को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि सिवाना निवासी सुरेशपुरी की हत्या को लेकर उसकी पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी हनुमानपुरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची है. सुपारी किलर हत्या के लिए जसोल फांटे के पास इकठ्ठा हुए हैं. जो किसी भी वक्त सुरेशपुरी की हत्या कर सकते हैं.
राजस्थान के बालोतरा से हत्या की साजिश का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने गहने बेचकर बदमाशों को लाखों रुपये की सुपारी दी. लेकिन आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला कोमल का हनुमानपुरी नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था. कोमल ने अपने पति सुरेशपुरी को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. कोमल ने सुपारी की रकम के लिए प्रेमी के साथ मिलकर अपने गहने तक बेच दिए. इसके बाद सुपारी किलर अरविंद उर्फ देवा, सुरेश कुमार और अशोक कुमार से हत्या की बात की. सुरेशपुरी जानलेवा हमले में एक बार बच गया तो आरोपी दूसरी बार हमला कर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की फिराक में थे.
5 लाख में हुआ था पति की हत्या का सौदा
दरसअल पुलिस की डीएसटी टीम को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि सिवाना निवासी सुरेशपुरी की हत्या को लेकर उसकी पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी हनुमानपुरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची है. सुपारी किलर हत्या के लिए जसोल फांटे के पास इकठ्ठा हुए हैं. जो किसी भी वक्त सुरेशपुरी की हत्या कर सकते हैं. सूचना पर जसोल थाना प्रभारी के साथ डीएसटी टीम ने बबूल की झाड़ियों में छुपकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और घेराबंदी कर कोमल उसके प्रेमी हनुमानपुरी और हत्या की सुपारी लेने वाले अरविंद उर्फ देवा, सुरेश कुमार और अशोक कुमार को दस्तयाब कर लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कोमल और उसके प्रेमी हनुमानपुरी के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी. पति की हत्या का 10 लाख में सौदा हुआ था, कोमल ने गहने बेचकर 05 लाख इकठ्ठा किए थे. प्रेमी और प्रेमिका ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने का कहते हुए 5 लाख रुपये में सौदा तय किया था. हत्या के लिए सुपारी किलर को 2 लाख एडवांस भी दिया था. बाकी के रुपये हत्या के बाद दिए जाने थे. सुरेशपुरी की हत्या के लिए आरोपियों ने उसके घर से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों की रेकी की हुई थी.
पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



