
राजस्थान: रामकथा में व्यवस्था के लिए लगाई टीचर्स की ड्यूटी, बवाल हुआ तो वापस लिया आदेश
AajTak
राजस्थान के बूंदी में टीचर्स की रामकथा में ड्यूटी लगाने का मामला सामने आया है. हालांकि, बवाल होने पर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश वापस ले लिया गया.
राजस्थान के बूंदी में शिक्षा विभाग का अनोखा फरमान सामने आया है. शिक्षा विभाग की ओर से पत्र लिखकर, पांच स्कूल के 5 अध्यापकों की धार्मिक आयोजन में ड्यूटी लगाई गई है. यह ड्यूटी 2 फरवरी से 7 फरवरी तक पूरी करनी होगी. दरअसल, बांसी के अंबिका माता मंदिर में 31 जनवरी से लेकर 7 फरवरी 2026 तक 9 दिवसीय महायज्ञ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे सफल बनाने के लिए टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है. ऐसे में टीचर्स की 2 फरवरी से 7 फरवरी तक ड्यूटी लगाई गई है.
बता दें कि बूंदी में समग्र शिक्षा विभाग नैनवा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने यह पत्र जारी कर जानकारी दी है, जिसमें टीचर्स की रामकथा में ड्यूटी की बात कही है. इस पत्र में अमित विजयवर्गीय (वरिष्ठ अध्यापक), भगवती प्रसाद शर्मा (अध्यापक), महावीर कुमार जैन (शारीरिक शिक्षक), श्याम सुंदर शर्मा (BCI), पंकज कुमार शर्मा (अध्यापक) की ड्यूटी लगाई गई है. इस पत्र में प्रिंसिपल से टीचर्स को स्कूल के कामों से कार्य मुक्त करने के लिए कहा गया है.
बताया जा रहा है कि इस पत्र के जारी होने के बाद विभाग के अधिकारियों के बीच में हड़कंप मच गया है. अब इस पूरे मामले में माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी कुंजबिहारी भारद्वाज से जब बात की गई तो उनका कहना था कि गलती हुई थी इस पूरे मामले में पत्र को संशोधित किया गया है. वहीं, आदेश को भी निरस्त कर दिया गया था. हालांकि, ड्यूटी लगाने को लेकर जारी किए गए पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर भी लोग इस पत्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि टीचर्स की रामकथा में ड्यूटी लगाना कितना सही है. हालांकि, अब इस ड्यूटी आदेश में बदलाव कर दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











