
राजस्थान में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले बुजुर्ग गिरफ्तार, नींद की गोलियां खिलाकर की थी वारदात
AajTak
लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले बुजुर्ग महिला-पुरुष को राजस्थान की करौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने महिला के साथ लूट की थी. नींद को गोलियां खिलाकर महिला को बेहोश किया और फिर कीमती आभूषण और नकदी लेकर दोनों फरार हो गए थे. पुलिस ने आरोपियों से लूट का सारा माल भी बरामद कर लिया है.
नींद की गोलियां खिलाकर महिला संग लूटपाट करने वाले आरोपी बुजुर्ग महिला-पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं. बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों में पीड़िता के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. राजस्थान के करौली जिले में हुई इस वारदात के आरोपियों से पुलिस ने लूटे गए जेवरात और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने महिला को नींद की दस गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद लूट का सारा माल लेकर वे फरार हो गए थे. करौली थाना अधिकारी डॉ. उदय भान ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था. शहर की अस्पताल चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने लूट के आरोपी महिला-पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में एसआई महेश शर्मा ने बताया कि 50 साल की गुड्डी देवी पत्नी ओमप्रकाश जाटव को गिरफ्तार किया है. वह जगदीशपुरा भीमनगर आगरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. उसके साथी 55 साल के मांगे सिंह पुत्र मंगल सिंह जाट को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. वह मूडिया पुरा थाना अछनेरा आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
देखें वीडियो...
लिफ्ट देने के बहाने की थी लूट
एसआई महेश शर्मा ने आगे बताया कि दोनों ने मिलकर दो जून को बहराइ गांव की रहने वाली 45 साल की रेवती पत्नी विजय सिंह को लूटा था. पीड़ित महिला रेवती अपनी बेटी से मिलने गुनेसरी गांव जा रही थी. करौली बस स्टैंड पर रेवती बस का इंतजार कर रही थी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










