राजस्थान में कांग्रेस-BJP की मुश्किलें बढ़ाएगी AAP? कल चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे केजरीवाल और भगवंत मान
AajTak
आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पार्टी का चुनाव अभियान शुरू करने के लिए कल राजस्थान पहुंचेंगे. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे. जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है.
राजस्थान में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस और बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस कड़ी में सोमवार को आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान सोमवार से राजस्थान में पार्टी के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकने जा रहे हैं.
दरअसल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे. जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है. आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पार्टी का चुनाव अभियान शुरू करने के लिए कल राजस्थान पहुंचेंगे.
उन्होंने कहा कि जब हम (आप) चुनाव लड़ते हैं, तो बीजेपी और कांग्रेस एकजुट हो जाते हैं. हमारा मकसद (राजस्थान में) लोगों के लिए काम करना है.
इस साल 6 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
साल 2023 में अब छह राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. तेलंगाना और मिजोरम को छोड़ दें तो बाकी चार राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है. इन छह राज्यों में से कांग्रेस-बीजेपी की दो-दो राज्यों में सरकार है जबकि दो राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां काबिज हैं. 2023 में होने वाले छह राज्यों के चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस-बीजेपी ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने जा रही है.
AAP 10 साल में बन गई राष्ट्रीय पार्टी

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





