
राजस्थान: बेरोजगार युवक संघ के अध्यक्ष को टिकट, वसुंधरा के करीबी रहे खाली हाथ... आई BJP की पांचवीं लिस्ट
AajTak
Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 15 कैंडिडेट्स के नाम हैं. पार्टी ने उपेन यादव को शाहपुरा से अपना उम्मीदवार बनाया है.
Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 15 कैंडिडेट्स के नाम हैं. कोलायत से बीजेपी ने टिकट बदला है. यहां पूर्व में पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर को टिकट दिया गया था लेकिन अब उनकी जगह देवी सिंह भाटी के पौत्र अंशुमान सिंह भाटी को प्रत्याशी बनाया गया है.
शाहपुरा से चुनाव लड़ेंगे उपेन यादव
सिविल लाइन सीट से दावेदार पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का टिकट काट दिया है जिन्हें वसुंधरा राजे का करीबी बताया जाता है. सिविल लाइंस से बीजेपी ने नए चेहरे पर दांव लगाते हुए पत्रकार गोपाल शर्मा को टिकट दिया है जिनका मुकाबला राजस्थान सरकार के दिग्गज मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से होगा.
वहीं अशोक परनामी का टिकट कट गया है जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के वफादार हैं. वहीं बेरोजगार युवक संघ के अध्यक्ष उपेन यादव को शाहपुरा से टिकट मिला हैं. कोटा उत्तर से वसुंधरा के वफादार प्रह्लाद गुंजल को टिकट मिला है.
कौन हैं उपेन यादव
आपको बता दें कि बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले उपेन यादव ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.उपेन की पहचान ऐसे गैर राजनैतिक नेता की रही है जिसकी एक आवाज पर प्रदेश के हजारों बेरोजगार एकत्रित हो जाते हैं. उपेन ने कुछ समय पहले कहा था कि पिछले 11 साल 8 महीने से युवा बेरोजगारों के भविष्य के लिए दोनों सरकारों में संघर्ष किया है.संघर्ष के बाद यही निष्कर्ष निकला है कि सरकारो में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












