राजस्थान: बहू के प्यार में हैवान बना पिता, साजिश रचकर बेटे को मरवाया
AajTak
राजस्थान के जैसलमेर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अपनी बहू के प्यार में पागल एक ससुर ने अपने जवान बेटे का ही मर्डर कर दिया. पुलिस ने बहू और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के जैसलमेर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अपनी बहू के प्यार में पागल एक ससुर ने अपने जवान बेटे का ही मर्डर कर दिया. यह घटना 15 दिन पहले हुई थी पर अब जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को इस हैरान कर देने वाले मामला का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अपने पति को निंबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया. फिर दोनों ने मिलकर करंट लगाकर उसी हत्या कर दी और सभी को पिता ने बताया कि कंरट लगने से बेटे की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई और जांच के बाद पुलिस जो खुलासा किया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. नाचना पुलिस के डीसीपी हुकमा राम बिश्नोई का कहना है कि मृतक की पत्नी और उसके पिता ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक को रात में नींबू की शिकंजी में नींद की नशीली गोलियां दी गईं और जब वो बेहोश हो गया तो उसे बिजली के करंट देकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. सुबह आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












