
राजस्थान: फिल्मी अंदाज में खाई साथ जीने-मरने की कसम, नाबालिग लड़का-लड़की घर से भागे
AajTak
धौलपुर जिले के एक रेलवे स्टेशन से नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया है. रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने इनको पकड़कर बाल कल्याण समिति सदस्य के समक्ष पेश किया.
रोमांटिक फिल्म देखकर एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि दोनों जीने मरने की कसम खाकर घर से भाग निकले. लेकिन प्रेमी युगल को यह नहीं मालूम था कि वो घर से भागने के बाद भी पकड़े जाएंगे. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के रेलवे स्टेशन से सामने आया.
यहां नाबालिग प्रेमी युगल को प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठा देख रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने उन्हें पकड़कर बाल कल्याण समिति सदस्य के समक्ष पेश किया. सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने नाबालिग प्रेमी युगल की काउंसिलिंग करने के बाद नाबालिग लड़की को सखी वन स्टाप सेंटर और लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.
सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि नाबालिग प्रेमी युगल धौलपुर जिले के एक गांव का रहने वाले है. करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों को फिल्में देखकर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने साथ में जीने-मरने की कसमें खाई. काउंसिलिंग के दौरान दोनों ने बताया कि वह घर से भागकर दिल्ली जाना चाह रहे थे और दिल्ली में शादी करके साथ में रहने का प्लान बनाया था.
लेकिन रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने दोनों को पकड़ लिया. गिरीश गुर्जर का कहना है कि कि दोनों नाबालिग के माता-पिता को बुलाया गया है. उनके आने के बाद के बच्चों के हित को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.
नाबालिग प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहने वाला है और एक ही समाज के होने के नाते रिश्ते में भाई-बहन भी लगते हैं. कुछ महीने पहले ही दोनों नाबालिग के परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों एक-दूसरे पर सख्ती शुरू कर दी.
काउसिंलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है. ऐसे में वह अपने दादा के पास रहती है, लेकिन दादा ने उसके मर्जी के बिना दूसरे लड़के से शादी तय कर दी. जिसके दोनों ने घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











