
राजस्थान: पत्नी के अफेयर से बैखलाए पति ने कर दी हत्या, दिन दहाड़े चाकुओं से गोदा
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से इस कदर भड़का कि उसने जयपुर पहुंचकर उसकी हत्या का अंजाम दे दिया. इतना ही नहीं बल्कि उसकी हत्या के 31 मिनट के भीतर वह वापस नासिक भी निकल गया.
राजस्थान के जयपुर में दिन दहाड़े हुई 30 साल की जोया आसिफ मालिक की हत्या का मामला सुलझ गया है. महाराष्ट्र से जयपुर घूमने आयी इस युवती की दिन दहाड़े जयपुर के सांगानेर में हुई हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी. पुलिस को शक था कि नासिक की रहनेवाली जोया का हत्यारा भी कोई महाराष्ट्र का ही होगा. लिहाजा पुलिस की एक बड़ी टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी जहां पर पुलिस को सफलता मिली है. दरअसल जोया का हत्यारा उसका पति 35 साल का महेश भास्कर ठाकरे ही निकला है. उसे महाराष्ट्र के बोधरी तालुका बागलान से गिरफ्तार किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











