
राजस्थान: नई खेल नीति पर बवाल, खिलाड़ियों को बतानी होगी जाति! सरकार बोली- गलत क्या है
AajTak
खेलों के आयोजन पहले भी होते रहे हैं, मगर पहली बार फॉर्म में खिलाड़ियों से उनकी जाति पूछी गई है. राजस्थान सरकार के ग्रामीण ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को बताना होगा कि वह किस जाति से आते हैं.
राजस्थान सरकार की नई खेल नीति आयी है. जिसको लेकर अब काफी बवाल हो रहा है. दरअसल नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को फॉर्म में अपनी जाति की जानकारी देनी है. राजस्थान सरकार की इस नीति का चौतरफा विरोध हो रहा है. दरअसल राजस्थान के खेल विभाग ने राज्य में ग्रामीण इलाकों में होनहार खिलाड़ियों की तलाश के लिए राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू किया है. जो भी खिलाड़ी राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाना चाहते हैं उन्हें फॉर्म भर कर राजस्थान क्रीड़ा परिषद को सौंपना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











