
राजस्थान: दलित नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी को जमानत, लड़की ने दे दी जान
AajTak
राजस्थान की गहलोत सरकार में बेटियां महफूज नजर नहीं आ रही हैं. ताजा मामला जालौर जिले के झाब थाना क्षेत्र का है जिसमे में एक गैंगरेप पीड़िता की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक पीड़िता दलित और नाबालिग है जिसने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
राजस्थान की गहलोत सरकार में बेटियां महफूज नजर नहीं आ रही हैं. ताजा मामला जालौर जिले के झाब थाना क्षेत्र का है जिसमे में एक गैंगरेप पीड़िता की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक पीड़िता दलित और नाबालिग है जिसने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. (प्रतीकात्मक फोटो) दरअसल, मामला जालोर जिले के झाब थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वही पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सांचोर के राजकीय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, 3 माह पूर्व तीन युवकों ने दलित नाबालिग पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था. इसके बाद गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद एक युवक की 2 दिन पूर्व ही जमानत हो गई थी. ऐसे में मुख्य आरोपी के जमानत हो जाने पर अवसाद में आकर पीड़िता की ओर से आत्महत्या करने की घटना सामने आ रही है. (प्रतीकात्मक फोटो)More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












