
राजस्थान: कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच गहलोत ने दिखाई ताकत, विधायकों को मंत्र- भूलो और माफ करो
AajTak
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक बुलाई, सभी विधायकों के साथ बैठक की और केंद्रीय नेतृत्व को अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है. ऐसे में क्या राजस्थान कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला साफ हो पाया है या नहीं, ये सवाल अभी बना हुआ है.
राजस्थान (Rajasthan) में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोर्चा संभाल लिया है. गुरुवार को अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक बुलाई, सभी विधायकों के साथ बैठक की और केंद्रीय नेतृत्व को अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है. ऐसे में क्या राजस्थान कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला साफ हो पाया है या नहीं, ये सवाल अभी बना हुआ है. राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) पिछले दो दिनों में कांग्रेस और कांग्रेस को समर्थन दे रहे 115 विधायकों से फीडबैक ले चुके हैं. मगर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच का विवाद ख़त्म होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. फीडबैक ख़त्म करने के बाद अजय माकन मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधायकों की बैठक बुलाई थी. वहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो हुआ, सो भूल जाओ और साथ मिलकर आगे बढ़ो. गहलोत ने एक बार फिर से अपना पुराना नारा दोहराया कि भूलो और माफ करो. ‘अभिभावक की तरह करूंगा काम’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से कहा कि मैंने पहले भी आप से कहा था और आज भी कह रहा हूं कि मैं आपके अभिभावक की तरह ही काम करता रहूंगा. विधायकों को लंच कराकर भेजने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर से प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ बैठकर चर्चा की.कब निकलेगा सुलह का फॉर्मूला? बता दें कि शुक्रवार को अजय माकन कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश मुख्यालय में चर्चा करेंगे. इसमें सभी संगठनों के 40 लोगों को चर्चा में बुलाया गया है. उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस के पदाधिकारियों और अजय माकन के सम्मान में लंच दिया है. लंच के बाद ही अजय माकन दिल्ली रवाना होंगे. लेकिन दो दिनों की इस एक्सरसाइज़ का क्या रिजल्ट हुआ, ये अभी नहीं तय हुआ है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की बैठक बुलाकर कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताक़त एक बार फिर दिखा दी है. इस बीच सचिन पायलट विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वह दिल्ली में हैं. ऐसे में इस फीडबैक कार्यक्रम के बाद बाद दिल्ली में अजय माकन से वापस मिल सकते हैं. अजय माकन की रिपोर्ट के बाद दिल्ली में संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे और उसके बाद ही राजस्थान में बदलाव को लेकर फैसला होगा.
दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




