
राजस्थान: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ धरने में बवाल, भीड़ बोली- हमें राशन कार्ड बनवाने के लिए लाया गया था
AajTak
राजस्थान में फोन टैपिंग केस को लेकर कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब एक नया विवाद केंद्रीय मंत्री के खिलाफ धरने के लिए जुटाई गई भीड़ को लेकर हो गया है. धरने में शामिल भीड़ का कहना है कि उन्हें कुछ और बताकर बुलाया गया था.
राजस्थान में फोन टैपिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी के बीच सियासी विवाद बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन अब ताजा विवाद केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर बुलाई गई भीड़ को लेकर हो गया है. धरने में शामिल हुई भीड़ का आरोप है कि उन्हें धरने के लिए नहीं लाया गया था, बल्कि उन्हें तो कुछ और कहकर यहां लाया गया था. भीड़ ने कहा कि उन्हें राशन कार्ड बनवाने के लिए यहां लाया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











