
राजस्थान कांग्रेस में परिवारवाद! मंत्री-विधायकों ने बेटे-बेटियों को बनवाया डेलिगेट, अध्यक्ष चुनाव में डालेंगे वोट
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में चले चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने डिक्लेरेशन में परिवारवाद से दूरी बनाने की बात कही थी लेकिन कुछ ही महीने बाद उसी राज्य में पार्टी परिवारवाद के भंवर में फंसती दिख रही है. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर दो डेलिगेट्स बनाए जाने थे जो पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए वोट करेंगे. सीएम गहलोत समेत कई मंत्री और विधायक एक तो खुद ही पीसीसी के सदस्य बन गए और दूसरा अपने बेटे-बेटी-पत्नी या किसी रिश्तेदार को डेलिगेट बनवा दिया.
कांग्रेस परिवारवाद के मसले पर सियासी गलियारों में घिरती रही है. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) परिवारवाद के मसले पर कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती. कांग्रेस भी इसे बखूबी समझती है. कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर के बाद डिक्लरेशन में भी पार्टी की ओर से परिवारवाद से दूरी बनाने की बात कही गई थी लेकिन राजस्थान कांग्रेस के नेता ही परिवारवाद के जंजाल से बाहर नहीं निकल पा रहे.
राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों में नेताओं के परिवार वालों की भरमार है. कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने के लिए होने वाले चुनाव में यही सदस्य वोट डालेंगें. हर विधानसभा से दो डेलीगेट बनाने थे. ऐसे में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने एक तो खुद को डेलिगेट बना लिया और दूसरा अपने परिवार के किसी सदस्य या किसी रिश्तेदार को बना दिया.
राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने बेटे और रिश्तेदारों को पीसीसी सदस्य बनाकर सक्रिय राजनीति में लॉन्चिंग कर दी है. इनमें खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके बेटे वैभव गहलोत को भी पीसीसी सदस्य बनाया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा राजस्थान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के बेटे या पत्नी भी पीसीसी सदस्य बनाए गए हैं.
कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया के बेटे अमित बुडानिया तारानगर से सदस्य बनाए गए हैं. विधायक महेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता चौधरी भी सदस्य बनाए गए हैं. रघु शर्मा के बेटे सागर शर्मा, विधायक दीपेंद्र सिंह और उनके बेटे बालेंदु सिंह, मंत्री मुरारीलाल मीणा और उनकी पत्नी सविता मीणा, सचिन पायलट और रमा पायलट भी पीसीसी के सदस्य बने हैं.
विधायक दिव्या मदेरणा और लीला मदेरणा, बद्री जाखड़ और उनकी बेटी मुन्नी गोदारा बाबूलाल बैरवा के बेटे अवधेश बैरवा भी पीसीसी के सदस्य बनाए गए हैं. आलोक बेनीवाल की पत्नी सविता बेनीवाल, मंत्री लालचंद कटारिया के भाई की पत्नी रेखा कटारिया, मंत्री राजेंद्र यादव के बेटे मधुर यादव, विधायक मीना कंवर के पति उम्मेद सिंह भी पीसीसी के सदस्य बन गए हैं.
अशोक गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक भी इस होड़ में पीछे नहीं हैं. गहलोत सरकार की मंत्री जाहिदा खान के पति जलिस खान और बेटे को पीसीसी सदस्य बनाया गया है. निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर के बेटे विकास नागर, निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ और उनके बेटे विकास गौड़ के साथ ही गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा को भी पीसीसी सदस्य बनाया गया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










