
राजस्थान इलेक्शन 2023: समर्थकों ने रो-रोकर सामने रख दी पगड़ी, फिर भी नहीं माने हेमाराम चौधरी, चुनाव न लड़ने की बताई वजह
AajTak
राजस्थान चुनाव 2023: जहां एक तरफ कई नेता, विधायक और मंत्री टिकट पाने के लिए तरस रहे हैं तो वहीं गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. इससे उनके समर्थकों में काफी निराशा है. हेमाराज ने चुनाव लड़ने की वजह भी बताई है. बावजूद इसके, समर्थक चाहते हैं कि वो चुनाव लड़ें.
चुनावी मौसम में जहां एक तरफ नेता, विधायक और मंत्री अपनी टिकट के लिए दिल्ली और जयपुर के चक्कर काट रहे हैं. तो दूसरी तरफ मारवाड़ के कद्दावर किसान नेता और गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं. इसी बात से मंत्री हेमाराम चौधरी के समर्थक बेहद निराश हैं. सोमवार को हेमाराम चौधरी के हजारों समर्थकों ने महाकुंभ का आयोजन कर मंत्री हेमाराम चौधरी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश की.
रैली में लोग रो पड़े और अपनी पगड़ी तक हेमाराम चौधरी के पैरों में रख दी. लेकिन, हेमाराम चौधरी चुनाव लड़ने के लिए राजी नहीं हुए. हेमाराम चौधरी का कहना है कि मैं जनता की पूरे कामकाज नहीं करवा सका इसलिए अब मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता. बता दें, सचिन पायलट गुट के सबसे वरिष्ठ नेता हैं हेमाराम चौधरी.
हेमाराम चौधरी के समर्थकों ने कहा कि आज के समय के अंदर ऐसे नेता बहुत कम बचे हैं जो कि अपनी ईमानदारी से काम करते हैं. 1 रुपए तक का भ्रष्टाचार या कोई आरोप उन पर कभी नहीं लगा है. समर्थकों ने कहा कि हेमाराम चौधरी जनता के लिए आधी रात को भी हाजिर रहते हैं. ऐसा नेता हमारी विधानसभा को फिर कभी नहीं मिलेगा. इसलिए हम चाहते हैं कि हेमाराम चौधरी आखिरी चुनाव हमारे कहने पर लड़ें.
वहीं, मंत्री हेमाराम चौधरी ने 'आजतक' को बताया कि आखिर क्यों वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते. कहा कि सबसे बड़ी वजह ये है कि बहुत से ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो कि मैं अपनी ही सरकार में पूरा नहीं करवा पाया. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन, इशारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर करते नजर आए. पानी से लेकर कई अन्य योजनाएं मेरे इलाके में अभी तक शुरू नहीं हुई हैं. ऐसे में फिर से मैं चुनाव लड़कर यहां की जनता के साथ में धोखा नहीं करना चाहता हूं. यहां की जनता ने मुझे पिछले 45 सालों से अटूट प्यार दिया है. उसी की बदौलत मैं विधायक, मंत्री और प्रतिपक्ष का नेता बन पाया.
हेमाराम ने कहा कि अब मैं यहां की जनता को यह समझा रहा हूं कि नए लोगों को आगे आने का मौका देना चाहिए. मेरी अब रिटायरमेंट की उम्र भी हो चुकी है. लेकिन, जनता मानने को तैयार नहीं है. मैंने पार्टी में अपनी टिकट को लेकर भी आवेदन नहीं किया है. मैं चाहता हूं कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएं उसके साथ हम तन, मन और धन से जुड़ जाएं.
जानिए कौन हैं हेमाराम चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











