
राजस्थानः गहलोत सरकार के खिलाफ दिव्यांगजनों का आंदोलन, रोजगार और ज्यादा पेंशन की मांग
AajTak
ऐसे समय में जब एक एलपीजी सिलेंडर को भरवाने की कीमत 800 रुपये को पार कर चुकी है और पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुकी है, ये दिव्यांगजन चाहते हैं कि इनकी पेंशन की बढ़ोतरी कर ₹3,000 किया जाए ताकि वे एक सम्मानजनक जीवन जी सकें.
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब इस लिस्ट में दिव्यांगजन भी शामिल हो गए हैं. आंदोलनरत दिव्यांगजन सरकार से रोजगार की मांग के अलावा बढ़ी हुई पेंशन की मांग भी कर रहे हैं. राज्य के चुरू जिले के रहने वाले 32 वर्षीय विजेंद्र सिंह तंवर पिछले करीब 10 साल से नौकरी की तलाश में हैं. दिव्यांगजन तंवर इस समय जयपुर के निशक्त योग्यजन भवन की इमारत के सामने बैठ आंदोलन कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











