
'राजनीतिक और पुलिस के दबाव में थी', सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस में परिजनों का आरोप
AajTak
फलटण उपजिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने होटल में फांसी लगा ली थी. हथेली पर सुसाइड नोट मिला था. इसके आधार पर एक दारोगा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब परिजनों ने मामले की एसआईटी जांच की मांग की है.
महाराष्ट्र के सतारा जिले में सरकारी डॉक्टर की आत्महत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. मृतक महिला डॉक्टर के परिवार ने कहा है कि वह पिछले एक साल से राजनीतिक और पुलिस दबाव में थीं. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ मेडिकल स्टाफ भी इसमें शामिल थे, जिन्होंने डॉक्टर पर फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और झूठे फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने का दबाव बनाया.
दरअसल, फलटण उपजिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने होटल में फांसी लगा ली थी. उनकी हथेली पर लिखे नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सब-इंसपेक्टर गोपाल बादाने उनसे कई बार रेप किया. वहीं दूसरे आरोपी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकर ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले में अब परिजनों ने कहा, "पिछले एक साल से उस पर बहुत ज़्यादा पॉलिटिकल और पुलिस प्रेशर था. हॉस्पिटल का मेडिकल स्टाफ भी इसमें शामिल है. सब लोग उस पर गलत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनाने और फिटनेस सर्टिफिकेट में हेराफेरी करने का दबाव डाल रहे थे. हॉस्पिटल में दूसरे ऑफिसर मौजूद होने के बावजूद उस पर ज्यादा से ज्यादा पोस्टमॉर्टम करने का दबाव डाला जा रहा था."
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मृत डॉक्टर के चचेरे भाई ने रविवार को कहा कि जब उसकी (महिला डॉक्टर) मौत हुई, तो सुबह 6 बजे तक उसका पोस्टमॉर्टम करने वाला कोई नहीं था. वे हमारी गैरमौजूदगी में उसकी डेड बॉडी उसके घर से हॉस्पिटल ले गए. यह सब परिवार वालों के सामने होना चाहिए था. हमें लगता है कि जब उसकी डेड बॉडी हॉस्पिटल ले जाई गई, तो उसने जरूर एक और सुसाइड नोट छोड़ा होगा.
उन्होंने आगे कहा कि उसने बहुत हिम्मत से लड़ाई लड़ी और 4 पेज का शिकायत पत्र लिखा. वह सिर्फ अपनी हथेली पर एक छोटे से नोट के साथ नहीं मर सकती. हम SIT जांच की मांग करते हैं, जिसमें महाराष्ट्र के बाहर की एक महिला ऑफिसर भी हो क्योंकि राज्य पुलिस ऑफिसर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं."
राजनीति बर्दाश्त नहीं, न्याय तक चैन नहीं: मुख्यमंत्री फडणवीस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










