
राजधानी दिल्ली के इस VVIP इलाके में हो रही दुर्लभ चोरी, थाने पहुंच गया मामला
AajTak
दिल्ली में आजकल एक अनोखी चोरी का मामला देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में आजकल ट्यूलिप फूलों की चोरी हो रही है. बताया जाता है कि ट्यूलिप एक बेहद दुर्लभ फूल है जो वसंत के मौसम में खिलता है. यह फूल सैकड़ों साल पहले टर्की में देखा गया था, उसके बाद हिमालयी रीजन के कई प्रदेशों में इसे खिलते हुए देखा गया.
राजधानी दिल्ली के चाणक्य पुरी में स्थित है शांति पथ. इस VVIP इलाके में आजकल वसंत की बहार छायी हुई है. शांति पथ में ट्यूलिप फेस्टिवल चल रहा है और रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों की रंगत से बहार आई हुई है, लेकिन इस बहार को पतझड़ के बेरुखी में तब्दील कर रहे हैं वे लोग, जिनकी फितरत में खूबसूरती को आबाद होते देखने की चाहत नहीं होती और वे अपनी बेगैरत हरकतों से हर बहार को उजाड़ बना डालते हैं. ट्यूलिप फेस्टिवल को भी ऐसे ही नापाक फितरती लोगों की नजर लग गई है, लिहाजा यहां फूल चोरी के मामले में बढ़ गए हैं. इतना ही नहीं, इन मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस बुलानी पड़ रही है.
दिल्ली में हो रही अनोखी चोरी सामने आया है कि दिल्ली में आजकल एक अनोखी चोरी का मामला देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में आजकल ट्यूलिप फूलों की चोरी हो रही है. बताया जाता है कि ट्यूलिप एक बेहद दुर्लभ फूल है जो वसंत के मौसम में खिलता है. यह फूल सैकड़ों साल पहले टर्की में देखा गया था, उसके बाद हिमालयी रीजन के कई प्रदेशों में इसे खिलते हुए देखा गया.
काफी मेहनत से उगाए गए हैं ट्यूलिप के फूल NDMC इलाके में कई जगह पर इन फूलों के पौधों को लगाया गया है. यहां के मालियों ने काफी मेहनत से इन पौधों को सींचा, उसके बाद वसंत के मौसम में यह फूल खिलना शुरू हुए हैं. इन फूलों की खूबसूरती को आप भी जाकर देख सकते हैं. दिल्ली के सबसे VVIP इलाके में से एक शांति पथ पर कई जगह इन फूलों को लगाया गया है, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन फूलों को कुछ लोग चुरा कर ले जाते हैं.
शांति पथ से गुरुवार भी चोरी हुए फूल ताजा मामला सोमवार का है जब शांति पथ से कोई इन फूलों को चुरा रहा था. उसके बाद गार्ड ने उसे पकड़ लिया. 100 नंबर पर कॉल कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आज तक की टीम जब यहां पर पहुंची तो पता लगा कि यह कोई नई बात नहीं है. यहां पर अक्सर लोग इन दुर्लभ फूलों को चुराने की कोशिश करते हैं और कई बार 100 नंबर पर कॉल करके यहां के गार्ड या फिर माली को पुलिस को बुलाना पड़ता है.
वैलेंटाइन डे पर उमड़े लोग 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन कई लोग यहां आए थे जो फूलों के प्रेमी थे, उन लोगों ने इस घटना के बारे में बताया कि यह बेहद दुर्लभ फूल है इनकी खूबसूरती सभी को यहां पर लुभाती है,ऐसे में फूलों को चुराना बहुत गलत बात है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए. बता दें कि G-20 समारोह के दौरान भी ऐसे मामले सामने आए थे, जब लोग सुंदरता के लिए लगाए गमलों को कारों से चुराकर ले गए थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






