
राजकोट में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से ठीक पहले अशोक डांगर और दाना हूंबल भाजपा में हुए शामिल
AajTak
राजकोट के पूर्व मेयर रह चुके अशोक डांगर 3 मई को भाजपा में शामिल हो गए हैं. वहीं, दाना हूंबल चुनाव से दो दिन पहले 5 मई को भाजपा में जुड़े हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि हम कांग्रेस के रूट लेवल के नेता थे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी के पास किसी के लिए समय ही नहीं है.
गुजरात के राजकोट में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. ठीक चुनाव के बीच में पार्टी के दो बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है. अशोक डांगर राजकोट के पूर्व मेयर रह चुके हैं. वह 3 मई को भाजपा में शामिल हो गए हैं. अशोक डांगर साल 2000 से 2003 तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजकोट के मेयर रहे.
साल 2010 में कांग्रेस के नेता इंद्रनील राज्यगुरु के साथ मनमुटाव की वजह से भाजपा में शामिल हो गए थे. हालांकि, उस वक्त भाजपा में उनकी नहीं जमी और वह एक बार फिर से पाला बदलकर कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे. करीब 7-8 साल कांग्रेस में रहने के बाद पिछली 3 मई 2024 को अशोक डांगर फिर भाजपा में जुड गए.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- दिव्यांग लड़के से मिले, बुजुर्ग महिला से बंधवाई राखी और स्केच पर दिया ऑटोग्राफ... जब वोट डालने के बाद भीड़ के बीच पहुंच गए पीएम मोदी
अशोक डांगर ने इसलिए थामा भाजपा का दामन अशोक डांगर का कहना है कि कांग्रेस में जीतने की तमन्ना ही नहीं है. कांग्रेस की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. कोई अच्छा आदमी कांग्रेस में नहीं रहना चाहता. कांग्रेस में अपना आदमी वही अच्छा, अच्छा आदमी वही अपना ऐसा नहीं है. राम मंदिर का भी विरोध किया. इसलिए पार्टी छोड़कर भाजपा से जुड़ गए.
चुनाव के 4 दिन पहले ही इसलिए छोड़ी कांग्रेस

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












