
राघव-परिणीति चोपड़ा की शाही शादी, शामिल हुए कई सितारे, देखें
AajTak
आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. बॉलीवुड की टैलेंटेड और गॉर्जियस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मिस से मिसेज बनने जा रही हैं. परिणीति और AAP नेता राघव चड्ढा आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. दोनों उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं. राघव-परिणीति एक दूसरे को अपना हमसफर चुनने के लिए तैयार हैं. कपल की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है. सारी तैयारियां जोरों-शोरों से पूरी हो चुकी हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












