
राउत के ट्वीट पर BJP नेता राम कदम का शायराना पलटवार, उद्धव और देशमुख के नार्को टेस्ट की मांग
AajTak
शिवसेना सांसद संजय राउत के शायराना ट्वीट पर बीजेपी नेता व पार्टी के प्रवक्ता राम कदम ने भी शायराना अंदाज में ही संजय राउत पर तंज कसा है.
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी के बाद अब सूबे में सियासी भूचाल आ गया है. शिवसेना सांसद संजय राउत के शायराना ट्वीट पर बीजेपी नेता व पार्टी के प्रवक्ता राम कदम ने भी शायराना अंदाज में ही संजय राउत पर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए वसूली में हिस्सेदारी के बारे में भी सवाल किया है. मेरे टूटे हुए दिल से कोई तो आज ये पूछे के तेरा हाल क्या है के तेरा हाल क्या है मेरे टूटे... किस्मत तेरी रीत निराली, ओ छलिये को छलने वाली फूल खिला तो टूटी डाली जिसे उलफ़त समझ बैठा, Qमेरी नज़रों का धोखा था किसी की क्या खता है मेरे टूटे... माँगी मुहब्बत पाई जुदाई, दुनिया मुझको https://t.co/8tAi2JAuhS #मुख्यमंत्री @OfficeofUT समेत #गृहमंत्री @AnilDeshmukhNCP दोनों स्वय का #नार्कोटेस्ट कराते हुए तुरंत #इस्तीफा दे और अपने दामन की सच्चाई बयां करे सरकार अब अग्नि परीक्षा से बच नहीं सकती महाराष्ट्र तथा मुंबई पुलिस की छवी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धूमिल हुई आजाद भारत के इतिहास दरअसल, संजय राउत ने गीतकार जावेद अख़्तर की एक शायरी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है, हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं.'' उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए राम कदम ने 'किस्मत तेरी रीत निराली' लिखते हुए तंज कसा है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









