
रांची में जोरदार धमाका, 2 KM दूर तक सुनाई दी आवाज, कई घरों को पहुंचा नुकसान
AajTak
मामला नामकुम थाना क्षेत्र में सदाबहार चौक से जैक जाने वाली गली का है. यहां कचड़े के ढेर में धमाका हुआ है. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. जानकारी के अनुसार, धमाका कचरे के ढेर में हुआ है. धमाके से बंटी नाम का सफाईकर्मी घायल हो गया है.
झारखंड की राजधानी रांची में जोरदार धमाका (Blast) हुआ है. कई घरों की खिड़कियों में लगे शीशे टूटे है. साथ ही मकानों के छज्जे भी गिर गए. धमाके की आवाज करीब दो किलीमीटर दूर तक सुनी गई. इससे लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंचा है.
ये मामला नामकुम थाना क्षेत्र में सदाबहार चौक से जैक जाने वाली गली का है. यहां कचड़े के ढेर में धमाका हुआ है. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. जानकारी के अनुसार, धमाका कचरे के ढेर में हुआ है. धमाके से बंटी नाम का सफाईकर्मी घायल हो गया है.
घटनास्थल पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
उसने अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पाकर आनन-फानन पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल में जुटा है. इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर है.
धमाके को लेकर एसपी ने कही ये बात
धमाका कैसा हुआ, पुलिस इसका पता लगा रही है. फिलहाल पुलिस कैमरे पर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है. वहीं, ग्रामीण एसपी मिंज ने फोन पर बताया कि बम निरोधक दस्ते की जांच में अभी तक बारूद या बम से जुड़ा कोई भी अंश नहीं मिला है. फिलहाल जांच जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











