
रणनीति, ग्राउंड एक्शन और सियासी मेलोड्रामा... तारीखें आईं अब जानिए NDA और INDIA ब्लॉक की तैयारियां!
AajTak
देश में चुनावी महामुकाबले के लिए तारीखें सामने आ चुकी हैं, कुरुक्षेत्र सज चुका है. एक दिन बाद ही पहले चरण की 102 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी लेकिन चुनावी मोर्चे पर एनडीए और इंडिया गठबंधन की तैयारियां कितनी हैं?
चुनावी महामुकाबले के लिए रणभेरी बज चुकी है. चुनाव की तारीखें आ गई हैं, चुनाव नतीजों के ऐलान की तारीख भी आ चुकी है और शह-मात के लिए रणनीतिक बिसात भी बिछाई जाने लगी है. एक दिन बाद यानी 20 मार्च से पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इससे पहले ग्राउंड एक्शन भी शुरू हो चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी मैदान में हैं, दक्षिण का दुर्ग भेदने के लिए पांच राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं. वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन भी मुंबई में बड़ी रैली कर एकजुटता का संदेश दे चुका है.
ग्राउंड एक्शन के साथ चुनावी मौसम में सियासी मेलोड्रामा के रंग भी घुल चुके हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू धर्म में एक शक्ति होती है. हम केवल बीजेपी या नरेंद्र मोदी से नहीं लड़ रहे. हमारी लड़ाई एक शक्ति से है. राहुल ने यह भी बताया कि वह शक्ति क्या है. लेकिन पीएम मोदी ने राहुल के इस वार को ही अपना हथियार बना लिया. पीएम मोदी ने शक्ति को महिलाओं से जोड़ कांग्रेस की सरकार वाले तेलंगाना से विपक्ष पर जोरदार हमला बोला.
उन्होंने कहा कि 4 जून को मुकाबला हो जाएगा कि कौन शक्ति को समाप्त करता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करता है. वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लगी चोट को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता चुनाव से जोड़ ड्रामा बता रहे हैं. तेज होती जुबानी जंग के बीच टिकट बंटवारे से लेकर सीट शेयरिंग तक, रणनीतिक मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में किसकी तैयारी कितनी है?
टिकट बंटवारे से रैली तक एनडीए आगे
टिकट बंटवारे की बात हो या चुनावी जनसभाओं की, बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए आगे नजर आ रहा है. बीजेपी की ही बात करें तो पार्टी अब तक 267 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, अंडमान निकोबार, दमन दीव और दादरा नागर हवेली की हर सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. वहीं, कांग्रेस इस मामले में काफी पीछे नजर आती है.
कांग्रेस ने भी अब तक बीजेपी के बराबर ही उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है लेकिन इन दो लिस्ट में कुल 82 उम्मीदवारों के नाम ही हैं. यूपी में एनडीए गठबंधन का हिस्सा जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी भी अपने कोटे की दो सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है. समाजवादी पार्टी (सपा) अब तक करीब 40 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. पश्चिम बंगाल की बात करें तो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सभी 42 सीटों पर अपने पत्ते खोल चुकी है. टीएमसी ने एक ही लिस्ट में सूबे की सभी सीटों के लिए नाम का ऐलान कर दिया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






