
रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो छोड़ना होगा देश, नहीं माने तो जुर्माना या जेल... अवैध प्रवासियों तो ट्रंप की चेतावनी
AajTak
स्वेच्छा से देश नहीं छोड़ने वालों पर 998 डॉलर प्रतिदिन (लगभग 85,924 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा, यदि उन्हें स्वदेश वापसी का अंतिम आदेश मिल चुका है. इसके अलावा, जिन्होंने अधिकारियों को सूचित किया है कि वे देश छोड़ देंगे लेकिन फिर भी नहीं जाते, उन पर 1,000 से 5,000 डॉलर (लगभग 86,096 रुपये से 4.30 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा.
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय से रह रहे हैं, उन्हें सरकार के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य है. इस नियम का पालन न करने पर जुर्माना और जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है.
'अवैध प्रवासियों के लिए मैसेज' शीर्षक से अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एक पोस्ट में 'स्वेच्छा से देश छोड़ने' (self-deportation) पर ज़ोर दिया. DHS ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, 'जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय से रह रहे हैं, उन्हें सरकार के पास रजिस्टर कराना अनिवार्य है. ऐसा न करना एक अपराध है, जिसकी सजा जुर्माना और जेल हो सकती है.'
रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो छोड़ना होगा देश
ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और DHS सचिव क्रिस्टी नोएम को टैग करते हुए कहा गया, 'ट्रंप और नोएम का अवैध प्रवासियों को स्पष्ट संदेश है- अभी देश छोड़ें और स्वेच्छा से लौट जाएं.' DHS ने चेतावनी दी है कि अगर कोई विदेशी नागरिक न तो पंजीकरण करता है और न ही स्वेच्छा से देश छोड़ता है, तो उन्हें तुरंत देश से निकाल दिया जाएगा और उन्हें अपने व्यक्तिगत मामलों को निपटाने का समय नहीं मिलेगा.
कितना लगेगा जुर्माना?
स्वेच्छा से देश नहीं छोड़ने वालों पर 998 डॉलर प्रतिदिन (लगभग 85,924 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा, यदि उन्हें स्वदेश वापसी का अंतिम आदेश मिल चुका है. इसके अलावा, जिन्होंने अधिकारियों को सूचित किया है कि वे देश छोड़ देंगे लेकिन फिर भी नहीं जाते, उन पर 1,000 से 5,000 डॉलर (लगभग 86,096 रुपये से 4.30 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










