
रक्षक बना भक्षकः 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करता था रांची पुलिस का ASI, ऐसे खुली पोल
AajTak
पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाला वो दरिंदा रांची के शुकदेव नगर थाने में तैनात था. वो एक एएसआई है. जो एक साल तक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत करता रहा. इस संगीन इल्जाम के बाद उसके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज हुई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
एक वर्दीधारी ने अपनी करतूत से पूरे रांची पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया. वो वर्दीधारी रक्षक से भक्षक बन गया. जब उसकी करतूत का खुलासा हुआ तो खुद पुलिस का सिर भी शर्म से झुक गया. वर्दी की आड़ में उस पुलिसवाले ने ऐसे काम किया कि लोगों का गुस्सा भड़क उठा. उस पुलिसवाले ने एक 12 साल की मासूम बच्ची को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाया. वो करीब एक साल तक उस बच्ची से रेप करता रहा. जब इस मामले का सच सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया.
पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाला वो दरिंदा रांची के सुखदेव नगर थाने में तैनात था. वो एक एएसआई है. जो एक साल तक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत करता रहा. इस संगीन इल्जाम के बाद उसके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज हुई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एएसआई की पहचान नीरज खोसला के तौर पर हुई है. उसकी गिरफ्तारी हो जाने के बाद पीड़िता के परिवार ने आला पुलिस अफसरों से सुरक्षा की मांग की है.
नाबालिग पी़डिता की मां ने आरोपी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी परिवार की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. गुरुवार को उस वक्त सारी हदें तब पार हो गईं, जब आरोपी की मां, पत्नी और उसके दो सालों ने मिलकर उसके पीड़ित बच्ची के पिता के साथ मारपीट की. और उन्हें केस वापस लेने के लिए धमकाया.
पीड़िता की मां ने आजतक/इंडिया टुडे से फोन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने सुरक्षा की मांग की है और महिला पुलिस थाने में भी सुरक्षा के संबंध में गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि उनकी 12 साल की बेटी का पिछले एक साल से यौन शोषण हो रहा है. लेकिन उन्हें इस सारी परेशानी के बारे में 10 नवंबर, 2023 को उस वक्त पता चला, जब उनकी बेटी ने उन्हें पेट में दर्द की शिकायत की थी.
इसके बाद 14 नवंबर को रांची के महिला पुलिस थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. और पुलिस हरकत में आई. दो दिन बाद आरोपी ASI नीरज खोसला को गिरफ्तार कर लिया गया.
एसएसपी चंदन सिन्हा ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बीच पीड़िता के समर्थन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार आगे आया है. वे पूरा सहयोग कर रहे हैं. डीएलएसए के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि उन्होंने पीड़िता के लिए पॉक्सो मुआवजे की मांग की है. वे पीड़िता को हर संभव सहायता और कानूनी सहायता भी प्रदान कर रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



