
रंजिश में की थी दिव्यांग लड़की की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद
AajTak
ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन करावास की सजा सुनाई है. क्योंकि उसने एक दिव्यांग लड़की की हत्या कर दी थी.
ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने बुधवार को पिछले साल एक दिव्यांग लड़की की हत्या के लिए 35 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. रायरंगपुर के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश वी सुजाता ने 14 वर्षीय लिति गिरी की हत्या के लिए रेपो मुर्मू को दोषी ठहराया.
यह भी पढ़ें: मर्डर किया, जेल गया...20 साल बाद रिहा हुआ तो पीड़ित के घर के सामने आकर नाचा हत्यारा
अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज कुमार दास ने बताया कि यह फैसला 16 गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सुनाया गया. जानकारी के मुताबिक रेपो मुर्मू और मृतक लड़की के पिता कृष्ण गिरी के बीच पुरानी दुश्मनी थी.
दिव्यांग लड़की लिति के पिता कृष्ण गिरी ने गोरुमहिसानी थाना क्षेत्र के सरौंदा गांव में रेपो मुर्मू की पत्नी को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. वहीं, 24 जुलाई 2023 को जब लड़की अपने घर में अकेली थी, तो रेपो मुर्मू ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: बोरोबेकरा में आगजनी, 6 लोगों का कत्ल और महिला का रेप-मर्डर... मणिपुर हिंसा से जुड़े मामलों की जांच में जुटी NIA
लड़की के पिता को शक था कि रेपो मुर्मू ने ही बेटी की हत्या की है. ऐसे में लड़की के पिता ने रेपो मुर्मू के खिलाफ FIR दर्ज कराई. जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. तभी से मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












