रंजिश के चलते युवक को किया किडनैप, पिस्तौल के बल पर मारपीट, वीडियो किया वायरल
AajTak
Punjab Crime: होशियारपुर से एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले की पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित के पिता का कहना है कि अरमिंदर सिंह और उसके साथियों ने उनके बेटे जसकरन का अपहरण कर लिया और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए. वहां बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो वायरल कर दिया.
पंजाब के होशियारपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर पिस्तौल के बल पर अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
थाना महिलपुर के थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि राम मूर्ति पुत्र भगत राम निवासी चंदेली ने पुलिस से शिकायत की है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपने पड़ोसी अरमिंदर सिंह से पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था और उस झगड़े में अरमिंदर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके घर आकर गाली-गलौज की थी.
इसके बाद उनका बेटा जसकरन सिंह ने उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दी थी. इसी रंजिश के तहत चार-पांच अन्य अज्ञात व्यक्तियों को साथ लेकर 4 अप्रैल को उसके पुत्र जसकरन को पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया.
पीड़ित युवक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
पीड़ित के पिता का कहना है कि अरमिंदर सिंह और उसके साथियों ने उनके बेटे जसकरन को एक अज्ञात स्थान पर ले गए. वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पिटाई के बाद शाम को उनके बेटे को घर के पास छोड़ दिया गया. परिजनों ने बताया कि अब जब उन्होंने वायरल वीडियो देखा तो अपने बेटे से पूछताछ की, जिसने पूरी कहानी बताई.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










